फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ms dhoni is captain of pune in ipl 2016

कप्तान धोनी की नई चुनौती, 9 अप्रैल को पहला मैच

Wed, 06 Apr 2016 11:05 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 06 Apr 2016 11:05 AM IST
विज्ञापन
ms dhoni is captain of pune in ipl 2016
- फोटो : getty

अभी टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप की खुमारी उतरी भी नहीं है कि भारत और दुनिया के दनादन क्रिकेट के माहिर क्रिकेटर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सीजन 9 का धमाल की तैयारी में जुट गए हैं। इस आईपीएल सीजन का आगाज महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली नई फ्रेंचाइजी राइजिंग पुणे सुपरजाइंटस और मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस के बीच 9 अप्रैल को मुंबई में खेले जाने वाले मैच से होगा।

विज्ञापन


दुनिया के दनादन क्रिकेट के सबसे चतुर कप्तानों में शामिल भारत के महेंद्र सिंह धोनी इस बार अपनी नई फ्रेंचाइजी राइजिंग पुणे सुपरजाइंटस को खिताब जितवाने का सपना संजोए उतरेंगे। कप्तान धोनी और फ्लेमिंग सहित टीम के बॉलिंग कोच एरिक सिमंस और सहायक कोच कानिटकर के लिए सबसे बड़ी चुनौती नई टीम से एक इकाई के रूप में बढ़िया प्रदर्शन कराने की होगी।
विज्ञापन


धोनी और कोच न्यूजीलैंड स्टीफन फ्लेमिंग की जोड़ी इस बार अपनी नई टीम राइजिंग पुणे की उसी तरह का यादगार प्रदर्शन करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी जो कि उसने अपनी पुरानी फिलहाल निलंबित फ्रेंचाइजी चेन्नै सुपर किंग्स के लिए किया था। पुणे राइजिंग के लिए बतौर सहायक कोच कानिटकर और बतौर बॉलिंग कोच एरिक सिमंस जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुणे राइजिंग टीम की रिलीज में कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा, "हमारी पुणे राइजिंग नई फ्रेंचाइजी है और नई टीम है। बतौर हमें खिलाड़ियों को समझना है और खिलाड़ियों को हमें। हम रोचक और रोमांचक क्रिकेट खेलेंगे। मुझे उम्मीद है कि हमें खूब घरेल समर्थन मिलेगा।"


पुणे राइजिंग के बालिंग कोच एरिक सिमंस ने कहा, "हमारी पुणे राइजिंग की टीम खासी संतुलित और विविधतापूर्ण है। सबसे अच्छी बात यह है कि हमारी टीम के पास विकल्पों की कमी नहीं है। पुणे जैसी नई फ्रेंचाइजी से जुड़कर बतौर टीम खिलाड़ियों से बढ़िया प्रदर्शन कराना बड़ी चुनौती होगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed