फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ms dhoni gives a scare look to kedar jadhav after survive a run out

Video: 'कूल' धोनी रनआउट होने से बाल-बाल बचे, जाधव पर ऐसे निकाला गुस्सा

Sun, 17 Sep 2017 08:08 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Sun, 17 Sep 2017 08:08 PM IST
विज्ञापन
ms dhoni gives a scare look to kedar jadhav after survive a run out
एमएस धोनी - फोटो : twitter

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी दबाव की स्थिति में भी शांत रहने के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम पर पहले वन-डे में उनका अलग ही अवतार नजर आया। 

विज्ञापन


धोनी रनआउट होने से बाल-बाल बचे और फिर वो केदार जाधव से बेहद नाराज दिखे। धोनी ने अपने चिर-परिचित अंदाज में जाधव पर गुस्सा निकाला। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने एक शब्द भी नहीं कहा, लेकिन अपनी नजरों से पूरा गुस्सा बयान कर दिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अर्धशतक ठोक 'स्पेशल-100 क्लब' में शामिल हुए धोनी 
विज्ञापन
विज्ञापन


धोनी जब रनआउट होने से बचे, वो पारी का 22वां ओवर था। मार्कस स्टोइनिस अपना चौथा ओवर कर रहे थे। उन्होंने पहली गेंद ऑफस्टंप के पास गुडलेंथ स्पॉट पर डाली, जिसे धोनी ने हलके हाथों से पॉइंट और कवर्स के फील्डर के बीच से खेला। 

धोनी का गुस्सा देख अगली गेंद पर पवेलियन लौटे जाधव

ms dhoni gives a scare look to kedar jadhav after survive a run out
एम एस धोनी - फोटो : twitter

धोनी एक रन लेने के लिए दौड़ पड़े। नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े जाधव ने भी कुछ कदम आगे बढ़ाए, लेकिन कवर्स के फील्डर को गेंद पर तेजी से आते देख उन्होंने रन लेने से इंकार कर दिया। धोनी तब आधी क्रीज तक आ चुके थे और उनके पास वापस जाने का कोई मौका नहीं बचा था। ऑस्ट्रेलियाई फील्डर हिल्टन कार्टराइट ने तेजी से गेंद पकड़ी और थ्रो किया, लेकिन धोनी को भाग्य का सहारा मिला कि गेंद स्टंप पर नहीं लगी। यह ओवरथ्रो हुआ तो धोनी और जाधव ने एक रन पूरा किया।

ये भी पढ़ें : जब चेन्नई में बल्लेबाजी के लिए उतरे धोनी, स्टेडियम में गूंजा MSD-MSD

हालांकि, धोनी तब बहुत नाराज हुए और उन्होंने जाधव की तरफ से गुस्से से देखा। आपको ऐसा दृश्य बहुत ही कम बार देखने को मिला होगा। इसका परिणाम यह रहा कि अगली ही गेंद पर जाधव मिडविकेट के फील्डर को कैच थमाकर पवेलियन लौट गए।




बता दें कि टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उसके 11 रन पर तीन बल्लेबाज आउट हो गए थे। इसके बाद हार्दिक पांड्या (83) और एमएस धोनी (79) ने उम्दा पारियां खेलकर टीम को 50 ओवर में 281 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed