फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   MS Dhoni fan walks all way from Haryana to meet his idol, covering 1436 km in 16 days

दीवानगी की हद: हाथ में तिरंगा और कंधे पर क्रिकेट किट, धोनी से मिलने पैदल 1436 किमी चला गया यह फैन

Fri, 13 Aug 2021 10:03 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 13 Aug 2021 10:03 PM IST
सार

  • धोनी के इस फैन ने पारी की दीवानगी की हद, मिलने के लिए हरियाणा से पैदल पहुंचा रांची
  • हाथों में तिरंगा और कंधे पर क्रिकेट किट लिए इस फैन ने 16 दिनों में 1436 किलोमीटर का पैदल सफर तय किया 

विज्ञापन
MS Dhoni fan walks all way from Haryana to meet his idol, covering 1436 km in 16 days
एमएस धोनी का जबरा फैन, हरियाणा से पैदल पहुंचा रांची - फोटो : social media

विस्तार

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के चाहने वालों की कमी नहीं है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इस बीच एक फैन ने तो दीवानगी की हद पार कर दी। उसने हरियाणा से पैदल चलकर माही से मिलने रांची पहुंच गया। धोनी के इस जबरा फैन का नाम अजय गिल है। अजय हरियाणा के जलान खेड़ा का रहने वाला है। हाथों में तिरंगा और कंधे पर क्रिकेट किट लिए अजय ने 16 दिनों में 1436 किलोमीटर पैदल चलकर धोनी से मिलने रांची पहुंच गया। अजय का कहना है कि वह धोनी से मिलकर ही यहां से वापस जाएगा। जब वह इतनी दूर की यात्रा पैदल कर सकता है तो धोनी उससे मिलने के लिए 10 मिनट का समय नहीं निकाल सकते हैं। 

विज्ञापन

धोनी का जबरा फैन है अजय

अजय धोनी के सिमलिया स्थित फॉर्म हाउस के बाहर पहुंचा लेकिन वह धोनी से नहीं मिल पाया। दरअसल, धोनी रांची में थे ही नहीं, वह चेन्नई में थे और आज (शुक्रवार को) टीम के साथ आईपीएल के लिए यूएई रवाना हो गए। अजय 12वीं पास है और फिलहाल अपने शहर में ही नाई का काम करता है। धोनी के इस जबरा फैन ने बताया कि वह क्रिकेट खेलता है और इसी में अपना करियर बनाना चाहता है। जब से महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया है तब से वह खेलना बंद कर दिया था, लेकिन अब वह उनका आशीर्वाद लेकर एक बार फिर से अपना क्रिकेट खेलना चाहता है। बता दें कि धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

धोनी आईसीसी की सभी तीन ट्रॉफी जीतने वाले एकमात्र कप्तान

'कैप्टन कूल' के नाम से मशहूर धोनी की गितनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे सफल कप्तानों में होती है। धोनी आईसीसी की सभी तीन ट्रॉफी जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं। धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 में उनकी कप्तानी में भारत ने दूसरी बार वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। वहीं, धोनी की कप्तानी में भारत ने 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी अपने नाम किया था। धोनी ने टीम इंडिया के लिए तीन आईसीसी ट्रॉफी जीतकर देश का मान बढ़ाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed