टेस्ट सीरीज से पहले सामने आ ही गया धोनी का 'दर्द'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया एक ओर वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार है तो दूसरी ओर इस खेल से संन्यास ले चुके पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का 'दर्द' सामने आ ही गया।
धोनी ने दिसंबर 2014 में सभी को चौंकाते हुए ऑस्ट्रेलिया में सीरीज के बीच में ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। टेस्ट से संन्यास लेने के बाद उन्हें ज्यादातर समय मैदान से दूर रहना पड़ रहा है।
अब संन्यास लेने के लंबे समय बाद धोनी ने माना है कि वह क्रिकेट से इस सबसे लंबे प्रारूप को मिस कर रहे हैं। क्रिकेट खेलने का कीड़ा होता भी ऐसा ही है कि जो खेलता है वो लगातार खेलते रहने चाहता है। आज धोनी मैदान से बाहर बैठने को मजबूर है।
धोनी का दावा, सीरीज में स्पिनर्स का दिखेगा जलवा
एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए धोनी ने गुड़गांव में कहा, "आप कभी भी क्रिकेट के कीड़े को खत्म नहीं कर सकते। अगर आप इस खेल को छोड़ देते हैं तो भी आपकी कोशिश यही रहती है कि इसी खेल के आसपास बने रहा जाए। मैं टेस्ट क्रिकेट को मिस करता हूं क्योंकि यह काफी चुनौतीपूर्ण होता है लेकिन मैंने सही समय पर यह फैसला लिया।"
टेस्ट से संन्यास लेने के बाद धोनी इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वनडे और टी-20 क्रिकेट खेल रहे हैं और इस खेल में टीम इंडिया के कप्तान भी बने हुए हैं। उन्होंने जून में जिम्बाब्वे के खिलाफ आखिरी बार भारत के लिए टीम की अगुवाई की थी। और उन्हें अगले कुछ महीने तक कोई भी मैच नहीं खेलना है। कोहली की कप्तानी में 2 लंबी टेस्ट सीरीज खेलने के बाद जाकर वनडे सीरीज खेलने का नंबर आएगा।
वनडे और टी-20 कप्तान धोनी ने कहा कि पिछली कुछ टेस्ट सीरीज के दौरान विराट कोहली को सर्वश्रेष्ठ फिट टीम नहीं मिल पाई। उनका इशारा गेंदबाजी विभाग की ओर था। मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा की टेस्ट टीम में चोट के चलते स्थिति अंदर-बाहर वाली रही है। धोनी का कहना है कि इस टेस्ट सीरीज की यही खास बात है कि कोहली के पास गेंदबाजी और बल्लेबाजी के विभाग में कई विकल्प मौजूद रहेंगे। यह कप्तान के लिए आदर्श स्थिति होती है जब उसके पास सभी विकल्प मौजूद रहें। पिछली टेस्ट सीरीज में कप्तान के लिए ऐसी स्थितियां नहीं थीं।
धोनी की कप्तानी में मार्च में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंची थी और उनके अगले साल इंग्लैंड में होने वाले आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने की संभावना है।
धोनी ने आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर कहा, "गेंदबाजी में हमारे लिए एक अच्छी बात यह है कि हमारे पास प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का एक पूल है और सभी फिट भी हैं। कैरेबियाई विकेट धीमे होते हैं लेकिन आपको वहां मदद मिल सकती है।" पूर्व कप्तान का मानना है कि स्पिनर्स को काफी फायदा होगा।