{"_id":"681f575e1492037d4d00d3d0","slug":"most-of-the-foreign-players-fly-out-of-india-after-ipl-2025-season-suspension-after-indo-pakistan-tension-2025-05-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: आईपीएल एक सप्ताह के लिए स्थगित होने के बाद स्वदेश लौटे ज्यादातर विदेशी खिलाड़ी, सामने आई जानकारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: आईपीएल एक सप्ताह के लिए स्थगित होने के बाद स्वदेश लौटे ज्यादातर विदेशी खिलाड़ी, सामने आई जानकारी
Sat, 10 May 2025 07:10 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 10 May 2025 07:10 PM IST
सार
टूर्नामेंट स्थगित होने के बाद विभिन्न फ्रेंचाइजी के खिलाड़ी और सहायक स्टाफ अपने घर लौट रहे हैं, जबकि कई विदेशी खिलाड़ी भी अपने घर लौट चुके हैं।
विज्ञापन
आईपीएल 2025
- फोटो : ANI
विस्तार
आईपीएल 2025 का सत्र एक सप्ताह के लिए स्थगित होने के बाद ज्यादातर विदेशी खिलाड़ी स्वदेश लौट गए हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस लीग को एक सप्तान के लिए स्थगित करने का फैसला किया था। इससे पहले, गुरुवार को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला में खेला गया मुकाबला बीच में ही रोका गया था।
विज्ञापन
विभिन्न फ्रेंचाइजी के खिलाफ घर लौट रहे
टूर्नामेंट स्थगित होने के बाद विभिन्न फ्रेंचाइजी के खिलाड़ी और सहायक स्टाफ अपने घर लौट रहे हैं, जबकि कई विदेशी खिलाड़ी भी अपने घर लौट चुके हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने बयान में कहा, 'हमारे खिलाड़ी और स्टाफ सुरक्षित बंगलूरू पहुंच गए हैं और अब वह अपने-अपने शहरों और देश लौट रहे हैं। हम बीसीसीआई, स्थानीय अधिकारियों और पुलिस के सहयोग के लिए शुक्रगुजार हैं।'

आरसीबी के विदेशी खिलाड़ियों में टिम डेविड, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, फिल सॉल्ट, जोश हेजलवुड, लुंगी एंगिडि और नुवान तुषारा हैं। विदेशी सहयोगी स्टाफ में मुख्य कोच एंडी फ्लावर, गेंदबाजी कोच एडम गिफिथ, क्रिकेट परिचालन निदेशक मो बोबाट, टीम फिजियो इवान स्पीचली और विशेषज्ञ फ्रेडी विल्डे शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: क्या इंग्लैंड में कराया जाएगा आईपीएल 2025 का शेष सत्र? ईसीबी को बीसीसीआई के प्रस्ताव का इंतजार
ये भी पढ़ें: IPL 2025: क्या इंग्लैंड में कराया जाएगा आईपीएल 2025 का शेष सत्र? ईसीबी को बीसीसीआई के प्रस्ताव का इंतजार
लखनऊ के कुछ खिलाड़ियों ने कुछ समय रुकने का फैसला लिया
लखनऊ सुपर जाएंट्स के एक अधिकारी ने भी न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से बताया कि उनके कुछ विदेशी खिलाड़ी शनिवार को लौट गए, जबकि कुछ खिलाड़ियों ने थोड़े समय के लिए रुकने का फैसला किया है। वहीं, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अपने अपने गंतव्य को चले गए हैं। सूत्रों के अनुसार, केकेआर के खिलाड़ी हैदराबाद से चले गए हैं जहां उन्हें शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद से खेलना था।

धर्मशाला में आईपीएल मैच रद्द होने के बाद पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे। उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच अलग-अलग बैच में होशियारपुर से जालंधर रेलवे स्टेशन लाया गया था। इसके बाद विशेष वंदे भारत एक्सप्रेस से उन्हें दिल्ली लाया गया। पंजाब किंग्स के एक सूत्र ने बताया कि उसके अधिकांश विदेशी खिलाड़ी रवाना हो गए हैं। इस बीच बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया ने कहा कि हालात की व्यापक समीक्षा के बाद टूर्नामेंट का संशोधित कार्यक्रम और आयोजन स्थल की जानकारी दी जाएगी।