फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England might consider organising IPL 2025 season remaining matches if BCCI approached ECB reports revelead

IPL 2025: क्या इंग्लैंड में कराया जाएगा आईपीएल 2025 का शेष सत्र? ईसीबी को बीसीसीआई के प्रस्ताव का इंतजार

Sat, 10 May 2025 05:26 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 10 May 2025 05:26 PM IST
सार

इंग्लैंड में आईपीएल मैच स्थानांतरित कराए जाने में चुनौतियां भी है क्योंकि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय का कार्यक्रम काफी व्यस्त है। आईपीएल 2025 में अभी भी 16 मैच कराए जाने बाकी है जिसमें से 12 ग्रुप चरण के हैं। 

विज्ञापन
England might consider organising IPL 2025 season remaining matches if BCCI approached ECB reports revelead
आईपीएल ट्रॉफी - फोटो : ANI

विस्तार

इंग्लैंड आईपीएल 2025 के शेष सत्र को अपने यहां कराने पर विचार कर सकता है। न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अगर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के समक्ष प्रस्ताव रखेगा तो इंग्लैंड टूर्नामेंट पूरा कराने में मदद कर सकता है। आईपीएल 2025 में अभी भी 16 मैच कराए जाने बाकी है जिसमें से 12 ग्रुप चरण के हैं। 
विज्ञापन

इंग्लैंड में आईपीएल कराना आसान नहीं 
इंग्लैंड में आईपीएल मैच स्थानांतरित कराए जाने में चुनौतियां भी है क्योंकि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय का कार्यक्रम काफी व्यस्त है। बीसीसीआई ने शुक्रवार को भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को देखते हुए बीसीसीआई का 18वां सत्र एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया था। इससे पहले, धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया मुकाबला रद्द कर दिया गया था। फ्लड लाइट्स में खराबी के कारण मैच को रोका गया था और दर्शकों तथा खिलाड़ियों को मैदान से बाहर ले जाया गया था। बीसीसीआई ने बताया था कि धर्मशाला में तकीनी खामी के चलते मैच रद्द किया गया है।

ये भी पढ़ें: IPL 2025: 'पाकिस्तान ज्यादा लंबे वक्त तक...', सौरव गांगुली ने आईपीएल 2025 के दोबारा शुरू होने पर दिया बयान
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसीसीआई ने कहा था- देश के साथ खड़े हैं
बीसीसीआई ने कहा था कि क्रिकेट देश का जुनून है लेकिन यह देश की अखंडता और सुरक्षा से बढ़कर नहीं है। बीसीसीआई ने कहा था, इस कठिन समय में बीसीसीआई देश के साथ खड़ा है। हम भारत सरकार, सशस्त्र बलों और देश के लोगों के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हैं। बोर्ड हमारे सशस्त्र बलों की बहादुरी, साहस और निस्वार्थ सेवा को सलाम करता है जिनके ऑपरेशन सिंदूर के तहत किए गए वीरतापूर्ण प्रयास राष्ट्र की रक्षा करने के साथ प्रेरणा देते हैं और जो हाल ही के आतंकवादी हमले और पाकिस्तान के सशस्त्र बलों द्वारा किए गए अनुचित आक्रमण का दृढ़ जवाब दे रहे हैं। बोर्ड भारत की सुरक्षा के लिए सभी प्रयासों का समर्थन करने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है और हमेशा राष्ट्र के सर्वोत्तम हित में अपने निर्णय लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed