IND Inning
78/2 (17.1 ov)
Ruturaj Gaikwad 27(40)*
Rohit Sharma 48 (56)
IND elected to bat
{"_id":"5acf5a554f1c1b553e8b4c58","slug":"mosquito-becomes-nightmare-for-ipl-players-at-sunrisers-hyderabad-home-ground","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL में आई बड़ी आफत, खिलाड़ियों को लगा खेलने से डर क्योंकि एक मच्छर...","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL में आई बड़ी आफत, खिलाड़ियों को लगा खेलने से डर क्योंकि एक मच्छर...
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 13 Apr 2018 07:54 AM IST
विज्ञापन
इंडियन प्रीमियर लीग का नाम सुनते ही सांस थाम देने वाले रोमांचक मैच, फैंस से खचाखच भरे स्टेडियम, चीयरलीडर्स के दिलकश अंदाज जैसी चकाचौंध तस्वीरें हमारे जेहन में आती है। भारतीय खिलाड़ियों समेत विदेशी खिलाड़ी भी इसकी जगमग में खो से जाते हैं। मगर अब सभी खिलाड़ियों के बीच अजीब सा भय का माहौल बना हुआ है, इसके पीछे कोई और नहीं बल्कि मच्छर हैं....
दरअसल, आईपीएल की टीम SRH के होमग्राउंड हैदराबाद में स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम मच्छरों का ऐशगाह बन चुका है। यहां मच्छरों का आतंक इस कदर तक फैला है कि खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम से लेकर फिल्ड तक में बिना प्रोटेक्शन लिए जाने से कतराने लगे हैं। गुरुवार को होने वाले मुकाबले के लिए मुंबई इंडियंस ने अपनी कमर कस ली है, लेकिन अगर उन्हें किसी से डर हैं तो वह हैं मच्छर।

मच्छरों से भरा पड़ा है स्टेडियम
टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने बताया कि , 'हालात बेहद खराब है, अगर इसे नहीं सुधारा गया तो हमें डर है कि किसी को मलेरिया न हो जाए। खिलाड़ियों के लिए आधा दर्जन से ज्यादा मॉस्किटो रैकेट मंगाए गए हैं। खिलाड़ी मच्छरों से बचाव वाली क्रीम का इस्तेमाल करने के बाद ही फिल्ड पर प्रैक्टिस के लिए उतरते हैं'। मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने जब स्थानीय स्टाफ से इसकी शिकायत की तो जानिए क्या हुआ।
खिलाड़ियों ने बताया कि, 'स्थानीय स्टाफ ने ड्रेसिंग रूम समेत पूरे मैदान में किसी अजीबोगरीब रसायन का छिड़काव कर दिया, जो न सिर्फ बेहद बदबूदार था बल्कि इतना जहरीला था कि हम ड्रेसिंग रूम में बैठ तक नहीं पाए। ऐसा नहीं कि इस दिक्कत से सिर्फ मुंबई इंडियंस के ही खिलाड़ी जूझ रहे हैं। खुद मेजबान टीम सनराइजर्स हैदराबाद भी मच्छरों के आतंक से परेशान हैं। SRH के एक खिलाड़ी ने बातचीत में बताया कि पूरा मैदान मच्छरों से भरा पड़ा है, ये बेहद खतरनाक है। हैरानी भी होती है कि अधिकारियों ने इस बड़ी समस्या को नजरअंदाज कैसे कर दिया?