फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mohammed Siraj’s Team-First Attitude Makes Him Special, Says Kane Williamson

Williamson-Siraj: 'टीम को पहले रखने का जज्बा सिराज को खास बनाता है', विलियम्सन ने की भारतीय गेंदबाज की तारीफ

Wed, 08 Oct 2025 09:35 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 08 Oct 2025 09:35 AM IST
सार

सीएट क्रिकेट अवॉर्ड्स के मौके पर विलियम्सन ने कहा, 'मैं उन्हें उनके करियर के शुरुआती दिनों से जानता हूं। मैंने आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए उनकी प्रतिभा को करीब से देखा है।'

विज्ञापन
Mohammed Siraj’s Team-First Attitude Makes Him Special, Says Kane Williamson
विलियम्सन और सिराज - फोटो : ANI

विस्तार

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियम्सन ने भारतीय तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि सिराज की टीम को पहले रखने की प्रतिबद्धता उन्हें दूसरों से अलग बनाती है और यही गुण उनके नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है।

विज्ञापन


सीएट क्रिकेट अवॉर्ड्स के मौके पर विलियम्सन ने कहा, 'मैं उन्हें उनके करियर के शुरुआती दिनों से जानता हूं। मैंने आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए उनकी प्रतिभा को करीब से देखा है। जो चीज उन्हें सबसे अलग बनाती है, वह है टीम को पहले रखने की उनकी अटूट प्रतिबद्धता और हर बार गेंदबाजी करने का जज्बा।'

विज्ञापन

बुमराह की अनुपस्थिति में सिराज बने भारत की रीढ़
जसप्रीत बुमराह के कार्यभार प्रबंधन के बीच सिराज ने कई अहम मौकों पर भारतीय आक्रमण की कमान संभाली। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट में पहली पारी में चार विकेट और दूसरी पारी में तीन विकेट लेकर भारत को 140 रन की पारी से जीत दिलाई। इससे पहले सिराज ने इंग्लैंड में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 2-2 से बराबर कराने में अहम भूमिका निभाई थी। विलियम्सन ने कहा, 'सिराज हमेशा लंबा स्पैल डालना चाहते हैं और मैच का रुख बदलना चाहते हैं। उनका यह रवैया पूरी टीम पर असर डालता है, यह उनके मजबूत नेतृत्व गुणों का प्रमाण है।'
विज्ञापन

नील वैगनर से की तुलना
विलियम्सन ने सिराज की तुलना न्यूजीलैंड के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ नील वैगनर से की, जो अपने लंबे स्पैल और आक्रामक मानसिकता के लिए प्रसिद्ध थे। उन्होंने कहा, 'न्यूजीलैंड में हमारे पास नील वैगनर जैसा खिलाड़ी था, जो हमेशा चुनौती स्वीकार करता था और कभी पीछे नहीं हटता था। मोहम्मद सिराज उसी जज्बे को दर्शाते हैं।'
विज्ञापन

शुभमन गिल के नेतृत्व पर भी बोले विलियम्सन
विलियम्सन ने आगे भारत के नए कप्तान शुभमन गिल को लेकर भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि कप्तानी एक लंबी यात्रा है जिसमें उतार-चढ़ाव आते हैं। उन्होंने कहा, 'टीम की कप्तानी का मतलब है एक साथ कई चीजों पर ध्यान देना। आप हमेशा सब कुछ अकेले नहीं संभाल सकते। एक समय आता है जब यह जिम्मेदारी किसी और को दी जाती है।'

विलियम्सन ने गिल के नेतृत्व गुणों की प्रशंसा करते हुए कहा, 'शुभमन में नेतृत्व की शानदार क्षमता है। वह भारतीय क्रिकेट में बड़ा योगदान देने के लिए उत्सुक हैं। इंग्लैंड में कठिन परिस्थितियों में उनकी कप्तानी की झलक शानदार रही।'

'सिराज जैसे खिलाड़ी टीम की आत्मा होते हैं'
विलियम्सन ने कहा कि सिराज जैसे खिलाड़ी टीम की ऊर्जा और जज्बे के प्रतीक होते हैं। उनका समर्पण और आक्रामक रवैया पूरी टीम का मनोबल बढ़ाता है। उन्होंने कहा, 'सिराज का टीम-फर्स्ट एटीट्यूड और मेहनत करने का जुनून उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाता है। ऐसे खिलाड़ी ही टीम को जीत की राह दिखाते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed