फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mohammed Siraj Pays his tribute to Diogo Jota Footballer Liverpool FC Jersey Number 20

IND vs ENG: 'कल का पता नहीं है, हम किसके लिए कर रहे हैं', डिओगो जोटा की मौत ने सिराज को चौंकाया; वीडियो

Sat, 12 Jul 2025 12:08 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 12 Jul 2025 12:08 PM IST
सार

बीसीसीआई ने शनिवार को एक वीडियो जारी किया, जिसमें सिराज को डिओगो जोटा पर बात करते देखा गया। उन्होंने कहा- 'आखिरी मैच में जब हम लोग आ रहे थे तब पता चला था कि डिओगो जोटा की कार दुर्घटना में मौत हो गई। मैं पुर्तगाल का प्रशंसक हूं क्योंकि सीआर7 (क्रिस्टियानो रोनाल्डो) भी उसी टीम से खेलते हैं। मैं बहुत भावुक हूं।'

विज्ञापन
Mohammed Siraj Pays his tribute to Diogo Jota Footballer Liverpool FC Jersey Number 20
मोहम्मद सिराज - फोटो : bcci-videograb

विस्तार

खेल जगत में उस वक्त सनसन फैल गई जब लिवरपूल से खेलने वाले पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर डिओगो जोटा की कार दुर्घटना में अचानक मौत हो गई। इस घटना ने प्रशंसकों से लेकर खिलाड़ियों तक को झकझोर कर रख दिया। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को भी डिओगो जोटा की मौत ने झकझोर कर रख दिया है। इसका खुलासा उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा जारी किए गए वीडियो में किया।
विज्ञापन

डिओगो जोटा की मौत ने सिराज को चौंकाया
बीसीसीआई ने शनिवार को एक वीडियो जारी किया, जिसमें सिराज को डिओगो जोटा पर बात करते देखा गया। उन्होंने कहा- 'आखिरी मैच में जब हम लोग आ रहे थे तब पता चला था कि डिओगो जोटा की कार दुर्घटना में मौत हो गई। मैं पुर्तगाल का प्रशंसक हूं क्योंकि सीआर7 (क्रिस्टियानो रोनाल्डो) भी उसी टीम से खेलते हैं। मैं बहुत भावुक हूं।' तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन सिराज ने जोटा को अपना विकेट समर्पित किया था और उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। इसके विषय में उन्होंने कहा- 'मुझे पिछले मैच में करना था लेकिन नहीं हो सका। जिंदगी अप्रत्याशित है। हम किसके लिए लड़ रहे हैं। हम किसके लिए कर रहे हैं। कल का ही पता नहीं है। जिंदगी का कुछ भरोसा नहीं है। मैं चौंक गया, मुझे समझ नहीं आया ये कैसे हो गया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

Mohammed Siraj Pays his tribute to Diogo Jota Footballer Liverpool FC Jersey Number 20
मोहम्मद सिराज - फोटो : PTI
सिराज ने दी डिओगो जोटा को श्रद्धांजलि
लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन सिराज ने इंग्लैंड को आठवां झटका जेमी स्मिथ के रूप में दिया। उन्होंने युवा विकेटकीपर बल्लेबाज को ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया। वह 56 गेंदों में छह चौके की मदद से 51 रन बनाकर आउट हुए। सिराज ने अपना यह विकेट कार दुर्घटना में मारे गए फुटबॉलर डिओगो जोटा को समर्पित किया। तेज गेंदबाज ने जोटा की 20 नंबर जर्सी का इशारा किया। इससे पहले रियल मैड्रिड के स्टार फुटबॉलर कायलियन एमबाप्पे ने भी डिओगो जोटा को श्रद्धांजलि दी थी। इसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

Mohammed Siraj Pays his tribute to Diogo Jota Footballer Liverpool FC Jersey Number 20
डिओगो जोटा - फोटो : Instagram
मौत से 10 दिन पहले हुई थी शादी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्पेन में डिओगो जोटा की कार दुर्घटनाग्रस्त हुई। हादसे के वक्त उनके साथ कार में उनके भाई आंद्रे भी मौजूद थे। आंद्र भी 26 वर्षीय फुटबॉलर हैं। यह दुखद घटना जोटा की शादी के 10 दिन बाद हुई है। उन्होंने 10 दिन पहले लंबे समय से गर्लफ्रेंड रहीं रुटे कार्डोसो के साथ पोर्टो में शादी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed