{"_id":"5fbbe7458ebc3e9bea14f814","slug":"mohammed-siraj-got-captains-support-after-the-father-s-death-virat-boosted-him-for-series","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मियां तनाव मत लो और मजबूत बनो, ये कहकर विराट ने सिराज का बढ़ाया हौसला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मियां तनाव मत लो और मजबूत बनो, ये कहकर विराट ने सिराज का बढ़ाया हौसला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 23 Nov 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
siraj virat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मौजूद टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को उनके पिता के निधन के बाद टीम प्रबंधन और साथी खिलाड़ियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने अपने प्रेरणाश्रोत को खोने के बावजूद देश के लिए अपना कर्त्तव्य निभाने का फैसला किया और टीम को जीत दिलाने का प्रण लिया। इसपर बीसीसीआई ने भी उनकी जमकर तारीफ की और उन्हें समर्थन दिया।
2 of 6
पिता मोहम्मद गौस के साथ सिराज
- फोटो : Social Media
उधर टीम के मुखिया विराट कोहली ने भी सिराज का मनोबल बढ़ाया है और उन्हें सपोर्ट किया है। विराट खुद भी इस परिस्थिति से गुजर चुके हैं, ऐसे में उन्होंने अपने अनुभव से सिराज का हौसला बढ़ाया है।
3 of 6
अपने पिता के साथ मोहम्मद सिराज
- फोटो : ट्विटर
सिराज ने कहा कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ कड़ी श्रृंखला की तैयारी में कप्तान विराट कोहली की ‘मजबूत बनने’ की सलाह ने उनकी काफी मदद की।26 वर्षीय सिराज ने यहां भारतीय टीम के ट्रेनिंग सत्र के इतर कहा, ‘विराट भाई ने कहा कि मियां तनाव मत लो और मजबूत बनो। तुम्हारे पिता चाहते थे कि तुम भारत के लिए खेलो। इसलिए ऐसा करो और तनाव मत लो।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
virat siraj
उन्होंने कहा, ‘कप्तान ने मुझे कहा कि अगर इस स्थिति में तुम मजबूत बन पाए तो इससे तुम्हें मदद ही मिलेगी। ये भारतीय कप्तान के सकारात्मक शब्द थे और इन्हें सुनकर काफी अच्छा लगा।'
विज्ञापन
5 of 6
विराट कोहली और उनके पिता
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि कोहली भी पेशेवर जिम्मेदारियों को निभाते हुए निजी त्रासदी का सामना कर चुके हैं। कोहली 2007 में जब किशोर थे तब रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान उनके पिता का निधन हो गया था, लेकिन उन्होंने अगले दिन मैदान पर वापसी करते हुए दिल्ली की ओर से 97 रन की शानदार पारी खेली।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।