फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mohammed shami practicing on nets with assistant coach abhishek nayar video goes viral

Video: बंगलूरू टेस्ट में करारी शिकस्त के बाद भारतीय टीम को मिली बड़ी खुशखबरी, एक्शन में लौटे मोहम्मद शमी

Sun, 20 Oct 2024 06:29 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 20 Oct 2024 06:29 PM IST
सार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच फिलहाल तीन मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है। इसके बाद टीम इंडिया पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। हाल ही में कप्तान रोहित शर्मा ने शमी की वापसी पर कहा था- ईमानदारी से कहूं तो ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए उन्हें चुनना मुश्किल है।

विज्ञापन
Mohammed shami practicing on nets with assistant coach abhishek nayar video goes viral
शमी बहा रहे पसीना - फोटो : X/PTI

विस्तार

बंगलूरू टेस्ट में न्यूजीलैंड के हाथों करारी शिकस्त के बाद भारतीय टीम के लिए राहत भरी खबर आई है। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एक बार फिर एक्शन में लौट आए हैं। वह नेट्स पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले शमी का मैदान पर वापसी करना टीम इंडिया के लिए एक अच्छा संकेत है।
विज्ञापन

कीवियों ने दर्ज की बढ़त
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में मेहमानों ने रोहित शर्मा की सेना को आठ विकेट से हराकर सीरीज में 0-1 की बढ़त बना ली। पांचवें दिन भारतीय टीम के सामने 107 रनों के लक्ष्य का बचाव करने की चुनौती थी। इस दौरान जसप्रीत बुमराह (2) के अलावा कोई भी गेंदबाज कोई विकेट हासिल नहीं कर सका। भारत मोहम्मद शमी की कमी काफी खली। अब टीम को उनकी वापसी का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शमी बहा रहे नेट्स पर पसीना
भारतीय टीम के अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें नेट्स पर पसीना बहाते देखा जा रहा है। उनके साथ भारतीय टीम के असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर भी दिख रहे हैं। वह अपनी लय में वापसी की कोशिश करते दिख रहे हैं। फैंस को उम्मीद है कि शमी बहुत जल्द टीम इंडिया के लिए खेलते दिखेंगे।
विज्ञापन

शमी की वापसी पर क्या बोले रोहित?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच फिलहाल तीन मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है। इसके बाद टीम इंडिया पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। हाल ही में कप्तान रोहित शर्मा ने शमी की वापसी पर कहा था- ईमानदारी से कहूं तो ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए उन्हें चुनना मुश्किल है। उन्हें एक और चोट लगी थी और उनके घुटनों में सूजन आ गई थी। इससे उनकी स्थिति थोड़ी खराब हो गई और उन्हें फिर से शुरुआत करनी पड़ी। वह डॉक्टरों और फिजियो के साथ एनसीए (नेशनल क्रिकेट एकेडमी, बेंगलुरु) में हैं। हम अनफिट शमी को ऑस्ट्रेलिया नहीं ले जाना चाहते। हम उम्मीद कर रहे हैं कि वह 100 प्रतिशत फिट हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed