{"_id":"5a5b39da4f1c1bd9408b4e11","slug":"mohammed-shami-picked-up-hundred-wicket-in-his-test-career","type":"story","status":"publish","title_hn":"INDvSA: मोहम्मद शमी ने पूरी की विकटों की 'सेंचुरी', स्पेशल क्लब में हुए शामिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvSA: मोहम्मद शमी ने पूरी की विकटों की 'सेंचुरी', स्पेशल क्लब में हुए शामिल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 15 Jan 2018 08:14 AM IST
विज्ञापन
शमी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट में विकेटों की सेंचुरी पूरी कर ली है और यह कारनामा करने वाले शमी अब 21वें भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। शमी ने अपना 100वां शिकार दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज केशव महाराज को बनाया।
विज्ञापन
बताते चलें कि टीम इंडिया के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अनिल कुंबले के नाम है। उन्होंने 132 टेस्ट मैच में 619 विकेट लिए। वहीं, तेज गेंदबाजों में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड कपिल देव (434) के नाम है। पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान के नाम (311) हैं। वहीं, के. घावरी के खाते में (109) और इरफान पठान के खाते में (100) विकेट हैं।
विज्ञापन
मौजूदा समय की टीम इंडिया में मोहम्मद शमी से पहले इशांत शर्मा (227) और रविचंद्रन अश्विन (309) के साथ 100 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की श्रेणी में सबसे ऊपर हैं। जबकि उमेश यादव (99) विकेट के साथ इस सूची में आने के बेहद करीब हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ेंः सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज ने भी माना अश्विन हैं वर्ल्ड के बेस्ट बॉलर
बता दें कि भारत की तरफ से सबसे तेज टेस्ट विकेट लेने का रिकॉर्ड स्पिन गेंदबाज रविंचंद्रन अश्विन के नाम है। अश्विन ने महज 17 टेस्ट मैचों में 100 विकेट हासिल कर लिए थे। इस गेंदबाज ने अब तक खेले कुल 57 मैचों में 311 विकेट लिए हैं, जिसमें उन्होंने 26 बार 5 विकेट भी लिए हैं।