फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   mohammed shami finally breaks silence on wife allegations of torture

पत्नी ने लगाए थे अवैध संबंध के आरोप, अब चुप्पी तोड़ते हुए क्रिकेटर शमी ने खोले राज

Thu, 08 Mar 2018 08:20 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 08 Mar 2018 08:20 AM IST
विज्ञापन
mohammed shami finally breaks silence on wife allegations of torture
mohammed shami

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने बुधवार को पत्नी हसीन जहां द्वारा लगाए आरोपों पर सोशल मीडिया के जरिए अपनी सफाई दी है। शमी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर बयान जारी करते हुए पत्नी द्वारा लगाए सभी आरोपों को बकवास बताकर इनका खंडन किया है। 

विज्ञापन


बता दें कि शमी की पत्नी हसीना जहां ने सोशल मीडिया पर उनके एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स होने के संगीन आरोप लगाए थे। 

शमी ने अपनी सफाई देते हुए पोस्ट किया, 'हाई मैं मोहम्मद शमी हूं। ये जितनी भी न्यूज हमारी निजी जिंदगी के बारे में चल रही हैं, ये सरासर झूठ हैं। ये कोई बहुत बड़ी हमारे खिलाफ साजिश है और ये मुझे बदनाम करने तथा मेरा गेम खराब करने की कोशिश की जा रही है।'

विज्ञापन

शमी की पत्नी ने दिया बड़ा बयान, बोली- मरते दम तक नहीं करेंगी ऐसा

mohammed shami finally breaks silence on wife allegations of torture
मोहम्मद शमी

याद हो कि फेसबुक पोस्ट में उनकी पत्नी ने शमी के फोन पर अलग-अलग लड़कियों से की गई बातचीत और कथित तौर पर उनकी गर्ल फ्रेंड्स के कई स्क्रीन शॉट्स अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किए थे। इन पोस्ट के जरिए उन्होंने अपने पति के कई महिलाओं से नाजायज संबंध होने की बात कही है।

अब शमी की पत्नी ने एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने कहा, 'जो भी शमी चाहते थे, मैंने वह सब किया। उन्होंने मुझ पर अत्याचार किया और कभी ऐसा एहसास नहीं दिलाया कि मैं उनकी पत्नी हूं। वह लड़कियों से बहुत फ्लर्ट करते हैं। मैं मरते दम तक उन्हें तलाक नहीं दूंगी। मेरे पास सभी सबूत हैं और जल्द ही उन्हें कोर्ट में घसीटूंगी।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed