{"_id":"58d755c94f1c1bb6681a8783","slug":"mohammed-kaif-tweets-over-tundey-kebab-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"योगी राज पर बोले मोहम्मद कैफ, 'यूपी में टुंडे मिले या न मिले, गुंडे न मिलें'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
योगी राज पर बोले मोहम्मद कैफ, 'यूपी में टुंडे मिले या न मिले, गुंडे न मिलें'
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
Updated Sun, 26 Mar 2017 08:59 PM IST
विज्ञापन
मोहम्मद कैफ
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश सरकार की कमान हाथ में आते ही योगी आदित्यनाथ ने तेज-तर्रार रुख अख्तियार करते हुए प्रदेश के हालात बदलने के लिए कदम उठाने शुरु कर दिए। अपने रंग में आते ही योगी ने एक के बाद एक प्रशासनिक फैसले लिए। एंटी रोमियो स्क्वॉड और कानून व्यव्था को दुरुस्त करने के फैसलों पर सीएम योगी को तमाम तरह की प्रकिक्रियाओं से दो-चार होना पड़ा। इसके अलावा योगी ने अवैध बूचड़खानों बंद कराने का भी आदेश जारी किया।
इन सभी मुद्दों पर पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने प्रदेश सरकार के कामों की सरहाना की है। कैफ ने एक ट्वीट करते हुए अवैध बूचड़खानों और एंटी रोमियो दल को लेकर कहा है, ''टुंडे मिलें या न मिलें, गुंडे न मिलें। सभी अवैध चीजों पर रोक लगनी चाहिए, अच्छा कदम है।''

Tunday milein ya na milein,Gundein na milein!Will be happy to see No Gunday in UP.All illegal stuff must be stopped.Good moves #UPshouldgoUP
विज्ञापन विज्ञापन— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) March 25, 2017
पीएम मोदी ने दिया कैफ की बधाई का जवाब
मोहम्मद कैफ
- फोटो : IPL
कैफ के इस ट्वीट को खूब तारीफ मिल रही है। कैफ पहले भी भाजपा को यूपी और उत्तराखंड में मिले प्रचंड बहुमत पर बधाई दे चुके हैं। कैफ की बधाई पर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रीट्वीट कर शुक्रिया अदा किया था।
जब मुख्यमंत्री द्वारा अवैध बूचड़खानों पर जब कार्रवाई करनी शुरू की, तो इसका असर लखनऊ के मशहूर टुंडे कबाब पर भी देखने को मिला। 100 साल के इतिहास में पहली बार बीते बुधवार को 'टुंडे कबाबी' दुकान बंद रही। इस दुकान पर भैंस के मीट के कबाब मिलते हैं जो पूरी दुनिया में विख्यात हैं। इस दुकान का बंद रहना सोशल मीडिया में काफी चर्चा का विषय बना।
Congratulations @BJP4India and @narendramodi ji for a spectacular victory in UP and Uttarakhand. UP victory is massive.#ElectionResults
— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) March 11, 2017