फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   mohammad hafeez issued notice by pcb

आईसीसी की आलोचना पर मोहम्मद हफीज को पीसीबी का नोटिस

Sun, 20 May 2018 12:26 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 20 May 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
mohammad hafeez issued notice by pcb
मो. हफीज

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज को संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के नियमों की आलोचना करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। 

विज्ञापन


बोर्ड के एक सूत्र ने कहा कि पीसीबी हफीज के दिए बयानों से खुश नहीं है। यह केंद्रीय अनुबंध की आचार संहिता का उल्लंघन है। हफीज के एक्शन को तीन साल में तीसरी बार क्लीन चिट मिली है। हफीज ने कहा कि संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन को लेकर बहुत सारी बातें अहम होती है। 
विज्ञापन


इसमें कई क्रिकेट बोर्डों की पावर भी भूमिका अदा करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कईयों के प्रति उदार रवैया अपनाया जाता है। हर गेंदबाज को टेस्टिंग प्रक्रिया से गुजारा जाए इसमें दिक्कत क्या है। मेरे कोहनी के 16 डिग्री पर आपत्ति होती है जबकि कईयों की 35 डिग्री भी मैच रेफरी को नजर नहीं आती।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में हफीज ने कहा कि उनका एक घंटा का इंटरव्यू था जिसमें 15 सेकंड की बात को मुद्दा बनाया जा रहा है। मैंने इंटरव्यू से पहले बोर्ड से अनुमति ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed