फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   mithali raj trolled his father, Dad doing the honours in my absence, Only problem is his mask

मिताली की गैरमौजूदगी में पिता कर रहे लोगों की मदद, पर मास्क के लिए बेटी ने उड़ाया मजाक

Thu, 27 May 2021 06:31 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 27 May 2021 06:31 PM IST
सार

कोरोना वायरस के मुश्किल समय में मिताली राज के पिता ऑटो ड्राइवर्स को पैसे और राशन दे रहे हैं।

विज्ञापन
mithali raj trolled his father, Dad doing the honours in my absence, Only problem is his mask
मिताली राज - फोटो : social media

विस्तार

कोरोना के खिलाफ जंग में हर कोई एक दूसरे की मदद कर रहा है। इस कड़ी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान (वन-डे) मिताली राज के पिता ने भी मदद का हाथ बढ़ाया है। मगर मास्क सही से नहीं पहनने के कारण उनकी बेटी ने ही उनको ट्रोल कर दिया। दरअसल, मिताली ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें उनके पिता दोराई राज ऑटो चालकों को खाने का सामान और कुछ पैसे से मदद कर रहे हैं। इस कार्य के चलते मिताली ने अपने पिता की सराहना की, लेकिन मास्क ठीक से नहीं पहनने के कारण उनका मजाक भी बनाया।  

विज्ञापन


मिताली ने कैप्शन में लिखा, 'कोरोना वायरस के मुश्किल समय में मिताली राज इनिशिएटिव के साथ मेरे पिता ऑटो ड्राइवर्स को पैसे और राशन दे रहे हैं। यह पहल मैंने पिछले साल शुरू की थी लेकिन अब मेरी गैरमौजूदगी में मेरे पिता यह जिम्मेदारी उठा रहे हैं। यहां केवल एक समस्या है उनका मास्क।' बता दें कि तस्वीरों में मिताली के पिता ने अच्छे से मास्क नहीं पहने हुए हैं। उनका मास्क नाक के नीचे हैं और यही वजह से मिताली ने उनको ट्रोल किया। बता दें कि मिताली इस वक्त मुंबई में क्वारंटीन हैं। दो जून को मिताली भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड रवाना होंगी। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed