मिताली की गैरमौजूदगी में पिता कर रहे लोगों की मदद, पर मास्क के लिए बेटी ने उड़ाया मजाक
कोरोना वायरस के मुश्किल समय में मिताली राज के पिता ऑटो ड्राइवर्स को पैसे और राशन दे रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना के खिलाफ जंग में हर कोई एक दूसरे की मदद कर रहा है। इस कड़ी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान (वन-डे) मिताली राज के पिता ने भी मदद का हाथ बढ़ाया है। मगर मास्क सही से नहीं पहनने के कारण उनकी बेटी ने ही उनको ट्रोल कर दिया। दरअसल, मिताली ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें उनके पिता दोराई राज ऑटो चालकों को खाने का सामान और कुछ पैसे से मदद कर रहे हैं। इस कार्य के चलते मिताली ने अपने पिता की सराहना की, लेकिन मास्क ठीक से नहीं पहनने के कारण उनका मजाक भी बनाया।
मिताली ने कैप्शन में लिखा, 'कोरोना वायरस के मुश्किल समय में मिताली राज इनिशिएटिव के साथ मेरे पिता ऑटो ड्राइवर्स को पैसे और राशन दे रहे हैं। यह पहल मैंने पिछले साल शुरू की थी लेकिन अब मेरी गैरमौजूदगी में मेरे पिता यह जिम्मेदारी उठा रहे हैं। यहां केवल एक समस्या है उनका मास्क।' बता दें कि तस्वीरों में मिताली के पिता ने अच्छे से मास्क नहीं पहने हुए हैं। उनका मास्क नाक के नीचे हैं और यही वजह से मिताली ने उनको ट्रोल किया। बता दें कि मिताली इस वक्त मुंबई में क्वारंटीन हैं। दो जून को मिताली भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड रवाना होंगी।
Distribution of food grains and a small amount for sustenance being given to auto drivers by the Mithali raj initiative, something I started last year to do my bit in these COVID times . Dad doing the honours in my absence. Only problem is his mask 😷🤦🏻♀️ pic.twitter.com/m53O4fpVKq
विज्ञापन विज्ञापन— Mithali Raj (@M_Raj03) May 26, 2021