WI Inning
128/2 (10.4 ov)
Shai Hope 54(28)*
Rovman Powell 6 (9)
IND elected to bowl
{"_id":"6569813c068fb88dfb08da3a","slug":"mitchell-marsh-who-place-feet-on-world-cup-trophy-broke-his-silence-gave-this-statement-on-incident-2023-12-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"World Cup: विश्व कप ट्रॉफी पर पैर रखकर बैठने वाले मिचेल मार्श ने 11 दिन बाद तोड़ी चुप्पी, घटना पर दिया यह बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
World Cup: विश्व कप ट्रॉफी पर पैर रखकर बैठने वाले मिचेल मार्श ने 11 दिन बाद तोड़ी चुप्पी, घटना पर दिया यह बयान
Fri, 01 Dec 2023 12:16 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 01 Dec 2023 12:16 PM IST
सार
मार्श ने विश्व कप ट्रॉफी पर पैर रखकर तस्वीर खिंचवाई थी। इसके बाद इसको लेकर खूब बवाल हुआ था। शमी तक ने इस पर बयान दिया था और कहा था कि मार्श की हरकत से वह आहत हैं। सोशल मीडिया पर मार्श के हरकत की खूब आलोचना हुई थी।
विज्ञापन
मिचेल मार्श
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत को विश्व कप फाइनल में हराकर छठी बार विश्व चैंपियन बनने वाले ऑस्ट्रेलिया को तब बड़ी फजीहत झेलनी पड़ी जब उनके एक खिलाड़ी ने ट्रॉफी पर पैर रखकर फोटो खिंचवाई थी। ड्रेसिंग रूम से मिचेल मार्श की एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें वह ट्रॉफी पर पैर रखकर बैठे हैं। इस तस्वीर पर खूब बवाल हुआ था। सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्ऱॉफी की इज्जत करने की नसीहत दी थी। वहीं, मोहम्मद शमी का भी बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने मार्श पर निशाना साधा था। शमी ने कहा था कि मार्श को ऐसा करते देख वह आहत हैं। अब 11 दिन बाद मार्श ने इस पूरी घटना पर चुप्पी तोड़ी है।
विज्ञापन
Trending Videos
मिचेल मार्श ने घटना पर क्या कहा?
ऑस्ट्रेलियाई मीडिया से बात करते हुए ऑलराउंडर ने कहा कि वैसे करके उनका इरादा ट्रॉफी का अपमान करना नहीं था। मार्श ने कहा, 'जाहिर तौर पर उस तस्वीर में किसी के अपमान का इरादा नहीं था। मैंने इस बारे में ज्यादा नहीं सोचा है। मैंने सोशल मीडिया पर ज्यादा नहीं देखा है। हां भले ही हर कोई मुझे बताता है कि यह मामला बिगड़ गया है और अब इस पर बातचीत बंद हो चुकी है। हालांकि, उस तस्वीर में ऐसा कुछ भी नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
मार्श के खिलाफ शिकायत मिली
मिचेल मार्श ने ट्रॉफी का अपमान किया तो फैंस ने कपिल देव समेत पूर्व कप्तानों की तस्वीर शेयर की है
- फोटो : अमर उजाला
भले ही मार्श का इरादा अपमान का नहीं था, लेकिन उत्तर प्रदेश में एक कार्यकर्ता समूह के नेता ने पिछले हफ्ते ऑलराउंडर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। भ्रष्टाचार विरोधी सेना के अध्यक्ष पंडित केशव देव ने अलीगढ़ के दिल्ली गेट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। अलीगढ़ के पुलिस अधीक्षक (नगर) ने बताया कि एक शिकायत मिली है, लेकिन अभी तक मामला दर्ज नहीं किया गया है और साइबर सेल से रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की प्रक्रिया का पालन किया जाएगा।
ऑस्ट्रेलियाई टीम फिलहाल भारत दौरे पर
मार्श को भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टी20 सीरीज के लिए आराम दिया गया था, लेकिन स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, ग्लेन मैक्सवेल और एडम जम्पा सहित कई विश्व कप विजेता सीरीज में भाग लेने के लिए रुक गए थे। हालांकि, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टी20 के बाद विश्व कप खेलने वाले सभी खिलाड़ियों को बुला लिया है। चौथे और पांचवें टी20 में एक पूरी नई टीम खेलने उतरेगी। भारत फिलहाल सीरीज में 2-1 से आगे है और चौथा टी20 आज रायपुर में खेला जाएगा। शुरुआती दो टी20 भारत ने जीते थे, जबकि तीसरे टी20 में ग्लेन मैक्सवेल के तूफानी शतक के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने वापसी की और मैच जीता।