फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Michael Vaughan said PSL is better than Other Cricket leagues indian fans gave befitting reply

PSL vs IPL: इंग्लैंड के माइकल वॉन बोले- पाकिस्तानी लीग के सामने आईपीएल बेकार, मिला करारा जवाब

Thu, 24 Feb 2022 10:32 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 24 Feb 2022 10:32 AM IST
सार

माइकल वॉन ने अपने ट्वीट में पीएसएल को बाकी सभी क्रिकेट लीग से बेहतर बताया था। इसके बाद भारतीय फैंस ने उन्हें करारा जवाब दिया। वहीं पाकिस्तान के फैंस वॉन के समर्थन में उतरे। 

विज्ञापन
Michael Vaughan said PSL is better than Other Cricket leagues indian fans gave befitting reply
माइकल वॉन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और क्रिकेट विशेषज्ञ माइकल वॉन ने अपने हालिया ट्वीट में पाकिस्तान सुपर लीग की जमकर तारीफ की है। इसके बाद वॉन एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में पाकिस्तान सुपर लीग को दुनिया की बाकी सभी क्रिकेट लीग से बेहतर बताया। इसके बाद भारतीय फैंस ने उनकी जमकर क्लास लगाई। वहीं पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस ने उनका समर्थन किया। वॉन पहले भी अपने ट्वीट के चलते सुर्खियों में रह चुके हैं। 
विज्ञापन


माइकल वॉन और भारत के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे का मजाक बनाते रहते हैं। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच जुबानी जंग अक्सर चर्चा का विषय बनती है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


क्या था वॉन का ट्वीट?
माइकल वॉन ने ट्वीट कर लिखा था "पाकिस्तान सुपर लीग की अपनी अहमियत है... अच्छे खिलाड़ी... बाकी टूर्नामेंट की तुलना में कम मैच इसे कुछ हफ्ते छोटा बनाते हैं... अंत में आप चाहते हैं कि इसे कुछ और दिन तक चलना चाहिए था... बाकी टूर्नामेंट में ऐसा नहीं है.."



वॉन का ट्वीट आने के बाद पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस ने उनकी बात का समर्थन किया और आईपीएल के खिलाफ टिप्पणी की। वहीं भारतीय फैंस ने बताया कि आईपीएल क्यों दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है। 


पाकिस्तान के एक फैन ने कहा कि पाकिस्तान ने भारत को 2021 विश्व कप में 10 विकेट से हराया था। इसी से पीएसएल और आईपीएल के स्तर का पता लगाया जा सकता है। इसके जवाब में एक भारतीय क्रिकेट फैन ने लिखा कि भारत टी-20 विश्व कप में पांच बार पाकिस्तान को हरा चुके है। इस आधार पर आईपीएल का स्तर पीएसएल से कहीं बेहतर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed