फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders IPL 2022 Playing 11 Prediction Today Match 56, Captain and Vice-Captain

MI vs KKR: कोलकाता के सामने जीत ही एकमात्र विकल्प, रोहित की टीम बिगाड़ सकती है केकेआर का समीकरण

Mon, 09 May 2022 04:09 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 09 May 2022 04:09 PM IST
सार

शीर्ष क्रम में कई संयोजन आजमाना और टीम में लगातार बदलाव करना इस सीजन केकेआर को भारी पड़ा है। वह तालिका में शीर्ष पर काबिज लखनऊ सुपर जाएंट्स से 75 रन से करारी हार झेलने के बाद इस मैच में उतरेगा।

विज्ञापन
Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders IPL 2022 Playing 11 Prediction Today Match 56, Captain and Vice-Captain
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज आईपीएल 2022 के 56वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का सामना पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (एमआई) से है। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होने वाला यह मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा। कोलकाता को यदि आईपीएल में अपनी धुंधली उम्मीदें जिंदा रखनी हैं तो उसे जल्द से जल्द सही प्लेइंग कॉम्बिनेशन के साथ मैदान पर उतरना होगा। पिछले मैच में गुजरात पर मिली जीत के बाद मुंबई इंडियंस का मनोबल बढ़ा होगा और टीम पूरे आत्मविश्वास के साथ आज मैदान पर उतरेगी।
विज्ञापन


शीर्ष क्रम में कई संयोजन आजमाना और टीम में लगातार बदलाव करना इस सीजन केकेआर को भारी पड़ा है। वह तालिका में शीर्ष पर काबिज लखनऊ सुपर जाएंट्स से 75 रन से करारी हार झेलने के बाद इस मैच में उतरेगा। दूसरी तरफ मुंबई की टीम ने दूसरे नंबर की टीम गुजरात टाइटंस पर पांच रन से जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन

Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders IPL 2022 Playing 11 Prediction Today Match 56, Captain and Vice-Captain
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस - फोटो : IPL/BCCI
मुंबई की टीम प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है। वह अब अन्य टीमों के समीकरण बिगाड़ सकती है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम के 10 मैचों में चार अंक हैं। वह अधिक से अधिक 12 अंक तक पहुंच सकती है जो प्लेऑफ में पहुंचने के लिए पर्याप्त नहीं हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के 12 अंक हैं, जबकि तीन अन्य टीम के 16 और 14 अंक हैं। 

नए कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में केकेआर को शनिवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स से बड़ी हार झेलनी पड़ी। उसके 11 मैचों में आठ अंक है। वह बाकी बचे तीन मैच में अधिकतम 14 अंक तक पहुंच सकता है, लेकिन इससे भी उसकी चौथे स्थान पर रहने की गारंटी नहीं दी जा सकती।

कोलकाता की टीम

विपरीत परिस्थितियों के बावजूद दोनों टीम यहां डीवाई पाटिल स्टेडियम में एक-दूसरे को कड़ी चुनौती देने की कोशिश करेंगी। दोनों टीम की निगाह अब अपने अभियान का सकारात्मक अंत करने पर टिकी रहेगी। इन दोनों टीम के बीच अब तक खेले गए मैचों में मुंबई ने 22 और केकेआर ने आठ मैच जीते हैं।

मुंबई अपने इस रिकॉर्ड को अधिक बेहतर करने का प्रयास करेगा। मुंबई के लिए अच्छी बात यह है कि उसके दोनों सलामी बल्लेबाजों कप्तान रोहित और ईशान किशन ने टाइटंस के खिलाफ टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। केकेआर के खिलाफ वे अपनी अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने की कोशिश करेंगे। 


ईशान किशन और रोहित शर्मा
विज्ञापन

रोहित भी मुंबई की तरफ से आईपीएल में 5000 रन पूरे करने से 88 रन दूर हैं और वह सोमवार को इस मुकाम तक पहुंच सकते हैं। मुंबई के बल्लेबाज रोहित, किशन और सूर्यकुमार यादव जहां पावरप्ले का अच्छी तरह से उपयोग करने में माहिर हैं वहीं केकेआर पहले छह ओवरों में रन बनाने के लिए जूझ रहा है।

केकेआर के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम ने कहा कि हम पावरप्ले में संघर्ष करते रहे हैं जो इस पूरे सत्र में हमारे लिए निराशाजनक रहा। पूरे टूर्नामेंट में बीच के ओवरों में हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा तथा डेथ ओवरों में भी हमने बुरा खेल नहीं दिखाया।

गुजरात पर जीत के बाद मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा

मुंबई की संभावित प्लेइंग-11: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, कुमार कार्तिकेय/बासिल थम्पी, जसप्रीत बुमराह, रिले मेरेडिथ

कोलकाता की संभावित प्लेइंग-11: एरोन फिंच, वेंकटेश अय्यर/अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नीतीश राणा, शेल्डन जैक्सन/बाबा इंद्रजीत (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, अमन खान/अनुकुल रॉय, सुनील नरेन, टिम साउथी, उमेश यादव/हर्षित राणा, शिवम मावी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed