फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2018 - mega auction could be held in next january at last week

आईपीएल-11: फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों की रिटेन पॉलिसी पर एकमत नहीं, फैसला अटका

Wed, 22 Nov 2017 04:35 PM IST
डिजिटल टीम अमरउजाला-नई दिल्ली
डिजिटल टीम अमरउजाला-नई दिल्ली Updated Wed, 22 Nov 2017 04:35 PM IST
विज्ञापन
IPL 2018 - mega auction could be held in next january at last week
मुंबई इंडियंस - फोटो : IPL
आईपीएल-11 की मेगा नीलामी अगले साल जनवरी के अंतिम सप्ताह में हो सकती है। आईपीएल के आयोजन को अगले साल 10 साल हो जाएंगे। लिहाजा इस संस्करण को बेहतर ढंग से आयोजित करने की अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

मंगलवार 21 नवंबर को बीसीसीआई और टीम फ्रेंचाइजी के बीच हुई बैठक में आईपीएल के आयोजन के साथ खिलाड़ियों की रिटेन पॉलिसी तथा नीलामी की कीमत पर भी गहन विचार विमर्श हुआ। शाहरूख खान, जय मेहता, आकाश अंबानी और नेस वाडिया और मनोज बदाले ने बतौर फ्रेंचाइजी बैठक में हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


 

सेलरी 66 करोड़ से बढ़कर 75-85 करोड़ के बीच हो सकती है

IPL 2018 - mega auction could be held in next january at last week
IPL offiicial web - फोटो : IPL offiicial web
बैठक में जो फैसले लिए गए उसके आधार पर अब खिलाड़ियों की सेलरी केप 66 करोड़ से बढ़कर 75-85 करोड़ के बीच तय की जा सकती है। इस‌के अलावा हर एक टीम को 3 से 6 खिलाड़ियों को रिटने करने का अधिकार दिया जा सकता है। 

अगले आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्‍थान रॉयल की भी वापसी होगी। इसको ध्यान में रखते हुए इन दोनों टीमों को तैयार करने पर भी बातचीत की गई। सट्टेबाजी के आरोप के बाद इन दोनों टीमों पर बैन लग गया था। इन दोनों टीमों के खिलाड़ियों का चयन पुणे और गुजरात की टीम से होगा। बैठक में महिला आईपीएल के आयोजन पर भी चर्चा की गई।  फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों की रिटेन पॉलिसी पर एकमत नहीं दिखे इस वजह से रिटेन पॉलिसी पर फैसला नहीं लिया जा सका। 

मंगलवार को हुई इस बैठक में जिन अहम बिंदुओं पर चर्चा की गई, उन पर अंतिम निर्णय आगामी दिनों में आईपीएल गवर्निंग कौंसिल की बैठक के दौरान लिया जाएगा। 

रिटेनशन पॉलिसी को लेकर आपस में सहमति नहीं बनी

IPL 2018 - mega auction could be held in next january at last week
IPL offiical web - फोटो : IPL offiical web
बैठक में फ्रेंचाइजी और बीसीसीआाई के बीच खिलाड़ियों की रिटेनशन पॉलिसी को लेकर आपस में सहमति नहीं बनी। सभी फ्रेंचाइजी ने इस पर अलग-अलग विचार व्यक्त किए। टीम मालिक इस बात को लेकर बंटे हुए थे कि अधिकतम पांच खिलाड़ी रिटेन किए जाएं या नहीं। हर फ्रेंचाइजी नीलामी में राइट टू मैच यानी आरटीएम कार्ड के इस्तेमाल में था। आरटीएम का मतलब खिलाड़ियों की खरीद में टीम मालिक की पसंद सबसे अहम होगी।  
विज्ञापन

शाहरूख खान कोई कोई रिटेनशन नहीं चाहते

IPL 2018 - mega auction could be held in next january at last week
आईपीएल 10 - फोटो : SELF
कोलकाता नाइट राइडर्स के शाहरूख खान का कहना था कि कोई कोई रिटेनशन नहीं होना चाहिए। शाहरूख ने कहा कि पांच आरटीएम का नीलामी में इस्तेमाल हो। मुंबई का कहना है कि पांच का रिटेनशन हो तथा दो खिलाड़ियों के आरटीएम का इस्तेमाल हो। हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू तीन रिटेनशन तथा दो आरटीएम के पक्ष में थे। 

चेन्नई को पुणे-गुजरात की टीम से अपने खिलाड़ी लेने होंगे

IPL 2018 - mega auction could be held in next january at last week
आईपीएल उद्घाटन समारोह - फोटो : IPL official web
चेन्नई और राजस्‍थान की टीमें अपनी 2015 की टीमों से ही खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। इसके लिए उसे पुणे और गुजरात की टीम से खिलाड़ियों को रिशफल करना होगा। चेन्नई के खिलाड़ियों की रिटेनशन पर किंग्स इलेवन की टीम ने विरोध किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed