IPL 2025 Video: 'धोनी मेरे पिता की तरह हैं...', मथीशा पथिराना ने कही दिल की बात; भावुक कर देगा उनका यह वीडियो
पथिराना 2022 में एडम मिलने के रिप्लेसमेंट के तौर पर सीएसके से जुड़े थे, लेकिन इस श्रीलंकाई गेंदबाज ने जल्द ही धोनी के साथ करीबी बढ़ा ली।
पथिराना ने बताया कि धोनी ने उनका मार्गदर्शन किया है जिस कारण वह उनके लिए क्रिकेट की दुनिया के पिता की तरह हैं। वीडियो में ना सिर्फ पथिराना बल्कि उनके माता-पिता ने भी धोनी की सराहना की। पथिराना ने कहा, धोनी मेरे पिता की तरह हैं, क्योंकि जब मैं सीएसके में होता हूं तो वे मुझे बहुत समर्थन, मार्गदर्शन और सलाह देते हैं। यह बिल्कुल वैसा ही है जैसा मेरे पिता घर में करते हैं। इसलिए मैं धोनी को क्रिकेट में अपना पिता मानता हूं। माली मेरे लिए बहुत परिचित है, क्योंकि जब हम श्रीलंका में होते हैं, तो माली का मतलब छोटा भाई होता है, इसलिए मुझे 'माली' कहती है। यह बहुत अच्छा है।
धोनी पथिराना को माली के उपनाम से इसलिए बुलाते हैं क्योंकि उनके गेंदबाजी करने का तरीका श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा से मिलता है। 22 वर्षीय पथिराना ने आईपीएल में अपने विकास का श्रेय धोनी की अनुपस्थिति को दिया। उनके माता-पिता ने भी बताया कि किस तरह धोनी ने उनसे पथिराना का ध्यान रखने का वादा किया था। पथिराना की मां अनुरा पथिराना ने कहा, धोनी के लिए कोई शब्द नहीं हैं। वह भगवान की तरह हैं। मथीशा जिस तरह अपने पिता का सम्मान करते हैं, वैसे ही धोनी का सम्मान करते हैं।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: मुंबई इंडियंस के लिए खुशखबरी, जल्द वापसी कर सकते हैं जसप्रीत बुमराह; पर अगले दो मैचों से रहेंगे बाहर