फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mumbai Indians Fast Bowler Jasprit Bumrah closer to return in action but likely miss MI next two games in IPL

IPL 2025: मुंबई इंडियंस के लिए खुशखबरी, जल्द वापसी कर सकते हैं जसप्रीत बुमराह; पर अगले दो मैचों से रहेंगे बाहर

Fri, 04 Apr 2025 03:45 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 04 Apr 2025 03:45 PM IST
सार

बुमराह फिटनेस टेस्ट के अंतिम दौर में हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम से हरी झंडी मिलने के बाद बुमराह मुंबई इंडियंस टीम से जुड़ जाएंगे और आईपीएल 2025 में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
Mumbai Indians Fast Bowler Jasprit Bumrah closer to return in action but likely miss MI next two games in IPL
जसप्रीत बुमराह - फोटो : ANI

विस्तार

मुंबई इंडियंस के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ना सिर्फ शुक्रवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ होने वाले मैच में नहीं खेल पाएंगे, बल्कि सात अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ भी उनका खेलना संदिग्ध है। हालांकि, ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, बुमराह मैदान पर वापसी करने के करीब हैं। वह जनवरी से ही रिहैब कर रहे हैं। 
विज्ञापन

पूरी तरह फिट होकर वापसी करना चाहते हैं बुमराह
हाल के दिनों में बुमराह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी गेंदबाजी के वर्कलोड पर काम कर रहे हैं और बताया जा रहा है कि वह फिटनेस टेस्ट के अंतिम दौर में हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम से हरी झंडी मिलने के बाद बुमराह मुंबई इंडियंस टीम से जुड़ जाएंगे और आईपीएल 2025 में हिस्सा लेंगे। बुमराह वापसी पर सावधानी बरत रहे हैं और एक्शन में आने से पहले सुनिश्चित करना चाहते हैं कि वह पूरी तरह फिट रहें। मालूम हो कि आईपीएल के 18वें सीजन के बाद भारत को इंग्लैंड में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई ने अब तक खेले हैं तीन मैच
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के मौजूदा सत्र में अब तक तीन मैच खेले हैं जिसमें से दो में उसे हार मिली है, जबकि एक मैच टीम ने जीता है। बुमराह की अनुपस्थिति में टीम ने सत्यनारायण राजू, विग्नेश पुथुर और अश्विनी कुमार को डेब्यू का मौका दिया है। वहीं, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर और हार्दिक पांड्या भी तेज गेंदबाजी आक्रामण का जिम्मा संभाल रहे हैं। बुमराह को लेकर अंतिम बार जानकारी 19 मार्च को आईपीएल 2025 शुरू होने से ठीक पहले दी गई थी। मुंबई के मुख्य कोच माहेला जयवर्धने ने इस बारे में राय रखी थी कि बुमराह की अनुपस्थिति टीम के लिए कितनी चुनौतीपूर्ण होने वाली है। 

ये भी पढ़ें: IPL 2025: '23.75 करोड़ मिलने का मतलब यह नहीं कि हर मैच में रन बनाने होंगे', वेंकटेश अय्यर का आलोचकों को जवाब
विज्ञापन

जनवरी से चल रहे हैं बाहर
उस वक्त लगा था कि बुमराह आईपीएल में मार्च में होने वाले मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे, लेकिन अप्रैल में टीम के साथ जुड़ जाएंगे। बुमराह अब तक मैदान पर वापसी नहीं कर सके हैं। बुमराह जनवरी 2025 से प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेल सके हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांचवें और अंतिम मैच में खेले थे। हालांकि, उन्होंने सिर्फ पहली पारी में गेंदबाजी की थी इसके बाद वह आगे नहीं खेल सके थे। बुमराह को शुरुआत में चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी चुना गया था, लेकिन बाद में उनकी जगह हर्षित राणा को मौका दिया गया।

बुमराह का आईपीएल करियर 
बुमराह के आईपीएल करियर की शुरुआत 2013 में मुंबई इंडियंस के साथ हुई जिसमें उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ डेब्यू किया और चार ओवर में 32 रन देकर तीन विकेट झटके। पिछले 12 वर्षों में बुमराह ने मुंबई के लिए 133 आईपीएल मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 165 विकेट झटके हैं। वह आईपीएल इतिहास के उन चार गेंदबाजों में शामिल हैं जिन्होंने दो बार मैच में पांच विकेट लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed