फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Matheesa Pathirana joins CSK as replacement for injured adam milne called new malinga

IPL 2022: चोटिल एडम मिल्ने की जगह 'नया मलिंगा' चेन्नई में शामिल, श्रीलंका की अंडर-19 टीम के लिए किया था कमाल

Thu, 21 Apr 2022 03:44 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 21 Apr 2022 03:44 PM IST
सार

चेन्नई की टीम में चोटिल एडम मिल्ने की जगह मथीसा पाथिराना को जगह दी गई है। पाथिराना का गेंदबाजी एक्शन मलिंगा से मिलता है। इस वजह से वो लंबे समय से सुर्खियों में रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Matheesa Pathirana joins CSK as replacement for injured adam milne called new malinga
मथीसा पाथिराना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

श्रीलंका के युवा तेज गेंदबाज मथीसा पाथिराना को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अपने साथ जोड़ा है। उन्हें चोटिल एडम मिल्ने की जगह टीम में शामिल किया गया है। चेन्नई   के पहले मैच में मिल्ने को हैम्सट्रिंग की चोट लगी थी। इसके बाद वो पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। उनकी जगह टीम में शामिल किए गए महीसा पाथिराना श्रीलंका के युवा तेज गेंदबाज हैं। 19 साल के पाथिराना 2020 और 2022 में श्रीलंका की अंडर-19 टीम का हिस्सा थे। उन्हें 20 लाख रुपये की कीमत पर चेन्नई की टीम में शामिल किया गया है। 
विज्ञापन


पाथिराना तेज गेंदबाज होने के साथ ही उपयोगी बल्लेबाज भी हैं। अपने युवा करियर में उन्होंने बल्ले के साथ भी प्रभावित किया है। हालांकि, वाइड गेंद में लगाम लगाना उनके लिए चुनौती होगी। अंडर 19 एशिया कप में उन्होंने श्रीलंका के लिए शानदार खेल दिखाया था, लेकिन वाइड गेंद पर लगाम नहीं लगा पाए थे। 
विज्ञापन


अंडर 19 विश्व कप में श्रीलंका के लिए खेले
पाथिराना वेस्टइंडीज में हुए अंडर 19 विश्व कप 2022 में भी श्रीलंका की टीम का हिस्सा थे। इस टूर्नामेंट में उन्होंने 27.28 के औसत से सात विकेट झटके थे। उनका इकोनॉमी रेट 6.16 का रहा था। वो भी मलिंगा की तरह तेज और सटीक यॉर्कर फेंक सकते हैं। उन्होंने अब तक सिर्फ एक लिस्ट ए मैच खेला है और दो टी20 मैच खेले हैं, लेकिन काफी समय से वो चेन्नई की टीम से जुड़े रहे हैं। आईपीएल 2021 से पहले चेन्नई ने रिजर्व खिलाड़ी के रूप में महीष थीक्षणा के साथ पाथिराना को अपने साथ जोड़ा था। 

मिस्ट्री स्पिनर महिश थीक्षणा को आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में 70 लाख की कीमत पर चेन्नई ने खरीदा था। वो अब चेन्नई की टीम का हिस्सा बन चुके हैं और पावरप्ले में अहम विकेट भी चटका रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed