फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Match preview and prediction of India a vs south africa a odi series eye on shubhman gill

दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज कल से, शुभमन गिल पर रहेंगी नजरें

Wed, 28 Aug 2019 04:23 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 28 Aug 2019 04:23 PM IST
विज्ञापन
Match preview and prediction of India a vs south africa a odi series eye on shubhman gill
शुभमन गिल

भारत ए और दक्षिण अफ्रीका ए के बीच गुरुवार से शुरू हो रही पांच अनौपचारिक एकदिवसीय क्रिकेट मैचों की सीरीज में नजरें शुभमन गिल पर टिकी होंगी। हाल के समय में अच्छी फॉर्म में चल रहे गिल ने भारत ए के साथ कैरेबियाई दौरे पर अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन सीनियर एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम में जगह बनाने से चूक गए। 

विज्ञापन


इस साल न्यूजीलैंड में दो एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले पंजाब के दाएं हाथ के बल्लेबाज गिल कैरेबियाई दौरे की फॉर्म आगामी सीरीज में भी बरकरार रखते हुए चयनकर्ताओं को प्रभावित करने की कोशिश करेंगे। 
विज्ञापन


गिल के अलावा पैर के अंगूठे की चोट से उबरने वाले ऑलराउंडर विजय शंकर पर भी चयनकर्ताओं की नजरें होंगी। शंकर को इस चोट के कारण इंग्लैंड में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के बीच से स्वदेश लौटना पड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मध्यक्रम में जगह बनाने की होड़

वेस्ट इंडीज दौरे पर भारत की सीमित ओवरों की सीनियर टीम में वापसी करने वाले मनीष पांडे पहले तीन मैचों में टीम की अगुआई करेंगे जबकि अंतिम दो मैचों में यह भूमिका श्रेयस अय्यर निभाएंगे। पांडे बड़ी पारियां खेलकर चयनकर्ताओं को प्रभावित करने की कोशिश करेंगे क्योंकि सीनियर टीम के मध्यक्रम में स्थायी जगह बनाने को लेकर संघर्ष अब भी जारी है। 

सीनियर टीम में वापसी की तैयारी

टीम में कई ऐसे खिलाड़ियों को जगह दी गई है जो वेस्ट इंडीज में सीमित ओवरों की सीनियर टीम के सदस्य थे। यह सीरीज लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को भी लय वापस हासिल करने का मौका देगी। कैरेबियाई दौरे पर टी-20 सीरीज में गेंद और बल्ले दोनों से प्रभावित करने वाले क्रुणाल पंड्या के अलावा इशान किशन, रुतुराज गायकवाड़ और नितीश राणा जैसे युवा प्रतिभावान खिलाड़ी भी अपनी छाप छोड़ने का प्रयास करेंगे। भारत ए के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई खलील अहमद और दीपक चाहर करेंगे। 

दोनों टीमें

दक्षिण अफ्रीका ए की कमान अनुभवी तेंबा बावुमा के हाथों में है। सीनियर टीम के दौरे से पहले यह सीरीज उन्हें यहां की परिस्थितियों से सामंजस्य बैठाने का मौका देगी। टीम को बावुमा से काफी उम्मीदें होंगी जिन्हें 36 टेस्ट और दो वनडे खेलने का अनुभव है। 

भारत ए: मनीष पांडे (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, अनमोलप्रीत सिंह, रिकी भुई, इशान किशन, विजय शंकर, शिवम दूबे, कृणाल पंड्या, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, खलील अहमद और नितीश राणा। 

दक्षिणअफ्रीका ए: तेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीत्जके, काइल वैरिन, जूनियर डाला, थ्युनिस डि ब्रुइन, ब्योर्न फोर्टुइन, ब्यूरन हेंड्रिक्स, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, जॉर्ज लिंडे, जेनमैन मालन, मार्को जेनसन, एनरिच नोर्तजे, सिनेथेंबा क्युशिले और लूथो सिपामला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed