फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mahmudullah Retirement Bangladesh Allrounder Mahmudullah retires from test cricket BCB confirmed

Mahmudullah Retirement: बांग्लादेश के ऑलराउंडर महमुदुल्लाह ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया, टी-20 टीम के कप्तान बने रहेंगे

Wed, 24 Nov 2021 10:26 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 24 Nov 2021 10:26 PM IST
सार

महमुदुल्लाह रियाद ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद कहा कि वो टी-20 और वनडे खेलते रहेंगे। इसके बाद यह भी तय हो चुका है कि वो टी-20 टीम के कप्तान बने रहेंगे। बांग्लादेश को 26 नवंबर से पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है। 

विज्ञापन
Mahmudullah Retirement Bangladesh Allrounder Mahmudullah retires from test cricket BCB confirmed
महमुदुल्लाह रियाद

विस्तार

बांग्लादेश के अनुभवी ऑलराउंडर महमुदुल्लाह रियाद ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भी इसकी पुष्टि की है। बुधवार को इस चैंपियन खिलाड़ी अपने 12 साल लंबे टेस्ट करियर पर विराम लगा दिया। हालांकि वो अपने देश के लिए वनडे और टी-20 मैच खेलते रहेंगे। इसके बाद यह भी साफ हो चुका है कि वो बांग्लादेश की टी-20 टीम के कप्तान बने रहेंगे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा यही सोचा था कि वो जितना बेहतर कर सकते हैं उतना करें और उन्हें लगता है कि यह उनके टेस्ट करियर को खत्म करने का सही समय है। 
विज्ञापन


महमुदुल्लाह ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष को धन्यवाद देते हुए बताया कि उनके टेस्ट टीम में वापस आने के बाद बीसीबी के अध्यक्ष ने उनका समर्थन किया था। 
विज्ञापन


बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने प्रेस रिलीज जारी कर महमुदुल्लाह के संन्यास के बारे में बताया। इस चैंपियन खिलाड़ी ने कहा "मैं अपने साथी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का ध्यनवाद अदा करना चाहूंगा। उन्होंने हमेशा मेरी क्षमता पर यकीन किया और हमेशा मेरा उत्साह बढ़ाया। बांग्लादेश के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना बहुत ही गर्व और खुशी की बात रही। मैं कई सारे लम्हों को कभी नहीं भूलूंगा।"  
विज्ञापन
विज्ञापन


वनडे और टी-20 खेलते रहेंगे महमुदुल्लाह
महमुदुल्लाह ने आगे कहा "मैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं, लेकिन वनडे और टी-20 मैच खेलता रहूंगा। मेरी कोशिश रहेगी कि मैं एकदिवसीय क्रिकेट में अपने देश के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकूं।" 35 साल के महमुदुल्लाह ने बांग्लादेश के लिए 50 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 33.49 के औसत से 2914 रन बनाए और 33 विकेट भी लिए। गेंद के साथ उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 51 रन देकर पांच विकेट रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed