फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   madhya pradesh scent big win over railways in ranji trophy

रणजी ट्रॉफीः उत्तर प्रदेश के खिलाफ विदर्भ लड़खड़ाया

Mon, 10 Dec 2012 11:33 PM IST
नई दिल्ली/खेल डेस्क
नई दिल्ली/खेल डेस्क Updated Mon, 10 Dec 2012 11:33 PM IST
विज्ञापन
madhya pradesh scent big win over railways in ranji trophy

रणजी ट्रॉफी ग्रुप ‘बी’ मैच में उत्तर प्रदेश के खिलाफ विदर्भ की पारी लड़खड़ा गई। यूपी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पारी आठ विकेट पर 548 रन बनाकर घोषित कर दी। जवाब में तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक विदर्भ के छह विकेट 237 रन पर गिर चुके थे।

विज्ञापन


स्टंप्स के समय हेमांग बदानी 69 और श्रीकांत वाघ 15 रन बनाकर खेल रहे थे। इससे पहले सुबह यूपी के लिए दूसरे दिन के नाबाद बल्लेबाज अरीश आलम ने अपना शतक (100) पूरा किया जबकि भुवनेश्वर कुमार ने 47 रन की नाबाद पारी खेली। बाद में भुवनेश्वर ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए दो विकेट लेकर विदर्भ को मुश्किल में डाल दिया। इम्तियाज अहमद ने भी दो विकेट लिए। विदर्भ की ओर से बदानी के अलावा ओपनर फैज फजल ने 45 और अमोल उबारहांडे ने 42 रन बनाए।
विज्ञापन


रोहित के नाबाद शतक से मुंबई को बढ़त की उम्मीद
रोहित शर्मा (नाबाद 163) की शानदार शतकीय पारी से मुंबई ने पंजाब को ठोस जवाब देते हुए ग्रुप ‘ए’ मैच के तीसरे दिन तीन विकेट पर 364 रन बना लिए। पंजाब ने अपनी पहली पारी में 580 रन बनाए थे। पंजाब के स्कोर से मुंबई अभी भी 216 रन पीछे है लेकिन रोहित ने बढ़त की उम्मीद बनाए रखी है। कौस्तुभ पवार ने 78 और हिकेन शाह ने नाबाद 54 रन बनाए। रणजी मैच खेलने लौटे कप्तान हरभजन सिंह ने एक विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात को मिली महत्वपूर्ण बढ़त
कप्तान पार्थिव पटेल की 92 रन की अहम पारी से गुजरात ने 312 रन बनाकर गत चैंपियन राजस्थान के खिलाफ ग्रुप ‘ए’ मैच में पहली पारी में 18 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली। राजस्थान की तरफ से ऋतुराज सिंह, अनिकेत चौधरी और गजेंद्र सिंह ने तीन-तीन विकेट लिए। राजस्थान ने अपनी दूसरी पारी में स्टंप्स तक दो विकेट पर 29 रन बना लिए हैं।

महाराष्ट्र का विशाल स्कोर
संग्राम अतीतकर (190) और केदार जाधव (109) के शानदार शतकों से महाराष्ट्र ने हरियाणा के खिलाफ ग्रुप ‘बी’ मैच में आठ विकेट पर 540 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी। हरियाणा ने जवाब में अपनी दूसरी पारी में स्टंप्स तक दो विकेट पर 75 रन बना लिए हैं और उसे पारी की हार से बचने के लिए अभी 208 रन और बनाने हैं।

दिल्ली फिर फंसी हार के भंवर में
मेजबान कर्नाटक ने अपनी दूसरी पारी नौ विकेट पर 475 रन के विशाल स्कोर पर घोषित कर दिल्ली के सामने 410 रन का मुश्किल लक्ष्य रख दिया। जवाब में दिल्ली तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपने तीन विकेट मात्र 40 के स्कोर पर गंवा दिए और उस पर इस सत्र में तीसरी हार का खतरा मंडराने लगा है। दिल्ली ने पहली पारी में कर्नाटक के 192 रन के मुकाबले 258 रन बनाकर बढ़त हासिल की थी।

जम्मू कश्मीर ने केरल को 74 रन से पीटा
परवेज रसूल और माणिक गुप्ता के पांच-पांच विकेट की घातक गेंदबाजी से जम्मू कश्मीर ने केरल को ग्रुप ‘सी’ मैच के तीसरे दिन 74 रन से पीटकर छह अंक हासिल किए। केरल के सामने 204 रन का लक्ष्य था लेकिन उसकी टीम 40.4 ओवर में 129 रन पर ढेर हो गई। अभिषेक हेगडे ने 22 और वीए जगदीश ने 25 रन बनाए। जम्मू के इस सत्र में दूसरी जीत के बाद पांच मैचों से 13 अंक हो गए हैं।


बड़ौदा ने ओडिशा को 10 विकेट से रौंदा
केतुल पटेल (चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी से बड़ौदा ने ओडिशा को ग्रुप ‘बी’ मैच के तीसरे दिन 10 विकेट से पीटकर बोनस सहित सात अंक हासिल कर लिए। बडौदा ने दूसरी पारी में ओडिशा को मात्र 123 रन पर लुढ़का दिया। बड़ौदा को जीत के लिए मात्र चार रन का लक्ष्य मिला जो उसने चार बाई रनों से हासिल कर लिया। इस जीत के बाद बड़ौदा के छह मैचों से 20 अंक हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed