फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Lucknow Super Giants owner Sanjeev Goenka called KL Rahul an Integeral part of Franchise evasive on retention

IPL 2025: 'राहुल लखनऊ सुपर जाएंट्स का अभिन्न अंग', संजीव गोयनका ने कप्तान को सराहा; रिटेंशन पर कही बड़ी बात

Wed, 28 Aug 2024 06:38 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 28 Aug 2024 06:38 PM IST
सार

पिछले तीन सत्र से लखनऊ की कमान संभाल रहे राहुल ने टीम में अपने भविष्य की चर्चाओं के बीच कोलकाता में गोयनका से मुलाकात की थी और टीम में बने रहने की इच्छा जताई थी।

विज्ञापन
Lucknow Super Giants owner Sanjeev Goenka called KL Rahul an Integeral part of Franchise evasive on retention
केएल राहुल और संजीव गोयनका - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान केएल राहुल आईपीएल के अगले सत्र के लिए रिटेन किए जाएंगे या नहीं इस पर काफी चर्चा चल रही है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ करारी हार के बाद राहुल के साथ गोयनका की बहस पिछले सत्र में आईपीएल के चर्चा के केंद्रों में से एक थी। हालांकि, इन सबके बीच गोयनका ने राहुल को लखनऊ फ्रेंचाइजी का अभिन्न अंग बताया है, लेकिन अगले सत्र के लिए खिलाड़िों को रिटेन करने और कप्तानी पर स्पष्ट जवाब नहीं दिया है। 
विज्ञापन

पिछले तीन सत्र से लखनऊ की कमान संभाल रहे राहुल ने टीम में अपने भविष्य की चर्चाओं के बीच कोलकाता में गोयनका से मुलाकात की थी और टीम में बने रहने की इच्छा जताई थी। गोयनका ने कहा, देखिए, मैं पिछले तीन वर्षों से राहुल से नियमित रूप से मिल रहा हूं। मुझे आश्चर्य है कि इस बैठक को इतनी अधिक सुर्खियां मिली। जैसा कि मैंने कहा है कि हमने रिटेंशन नियम जारी होने तक कोई निर्णय नहीं लिया है। लेकिन केएल शुरू से ही लखनऊ परिवार का अभिन्न और महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं। उन्होंने बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वह परिवार की तरह हैं और परिवार ही रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

'रिटेंशन को लेकर किसी निर्णय पर नहीं पहुंचे'
खिलाड़ियों को रिटेन करने और कप्तानी के बारे में पूछे जाने पर गोयनका ने कहा कि वे अभी तक किसी निर्णय पर नहीं पहुंचे हैं और बीसीसीआई द्वारा रिटेंशन के नियम जारी किए जाने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, हमारे पास इस पर निर्णय लेने के लिए सितंबर, अक्तूबर और नवंबर का पूरा समय है। नीतियों को सामने आने दें। हमने आगे की टीम के बारे में भी नहीं सोचा है, रिटेंशन तीन-चार-पांच या छह खिलाड़ियो का होगा, हमें कोई जानकारी नहीं है। इसके लिए अभी काफी समय है इसलिए यह जल्दबाजी होगी। पहले बीसीसीआई को नीति की घोषणा करने दीजिए, फिर इस पर चर्चा होगी।
विज्ञापन

गोयनका ने कहा, आप हमेशा सुधार करने की कोशिश करते हैं और यह एक निरंतर प्रयास है। जब आपके पास बड़ी नीलामी होती है, तो रीसेट होना तय है, लेकिन आप जितना संभव हो सके कोर खिलाड़ियों को बनाए रखना चाहते हैं। देखते हैं यह कैसे होता है। कोई नहीं जानता कि क्या होगा। निश्चित रूप से कोच जस्टिन लैंगर बरकरार रहेंगे, सहायक कोच लांस क्लूसनर, जोंटी रोड्स भी बरकरार रहेंगे। हम मोर्ने मोर्कल और गौतम गंभीर के लिए खुश हैं, बहुत खुश हैं कि वे राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed