फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Lucknow Super Giants fast bowler Mayank Yadav has started bowling at BCCI Centre of Excellence before IPL 2025

IPL 2025: लखनऊ के लिए राहत की खबर, मयंक यादव ने शुरू की गेंदबाजी; वापसी पर अब भी स्थिति स्पष्ट नहीं

Tue, 18 Mar 2025 11:51 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 18 Mar 2025 11:51 AM IST
सार

मयंक की स्थिति में हालांकि सुधार दिख रहा है और उन्होंने नेट्स पर गेंदबाजी भी शुरू कर दी है। मयंक ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह कोच की देखरेख में सीमित रनअप के साथ गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Lucknow Super Giants fast bowler Mayank Yadav has started bowling at BCCI Centre of Excellence before IPL 2025
मयंक यादव - फोटो : ANI

विस्तार

आईपीएल 2025 सत्र की शुरुआत से पहले लखनऊ सुपरजाएंट्स के लिए राहत की खबर आई है। टीम के तेज गेंदबाज मयंक यादव ने बंगलुरू स्थिति भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में गेंदबाजी अभ्यास शुरू कर दिया है। मयंक को पिछले साल चोट लगी थी और तभी से वह रिहैब से गुजर रहे हैं। आईपीएल के आगामी सत्र की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है, लेकिन माना जा रहा है कि मयंक शुरुआती चरण का हिस्सा नहीं होंगे। 
विज्ञापन

पिछले सीजन खेले चार मैच 
मयंक 2023 सीजन में चोट के कारण बाहर रहे थे, लेकिन उन्होंने पिछले सीजन पंजाब किंग्स के खिलाफ डेब्यू मैच में ही तीन विकेट झटके थे। इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ अगले मैच में भी उन्होंने तीन विकेट लिए जिससे लगातार दो मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। हालांकि, उनका अभियान सिर्फ चार मैचों तक ही सीमित रहा क्योंकि साइड स्ट्रेन के कारण वह आगे नहीं खेल सके। पिछले सीजन ज्यादातर समय बाहर रहने के बावजूद लखनऊ फ्रेंचाइजी ने उन पर भरोसा जताया और मेगा नीलामी से पहले मयंक को 11 करोड़ रुपये में रिटेन किया। 

ये भी पढ़ें: IPL 2025: सर्जरी के बाद कप्तान संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स से जुड़े, विकेटकीपिंग करने पर अब भी संशय बरकरार
विज्ञापन
विज्ञापन

मयंक की स्थिति में दिख रहा सुधार 
मयंक की स्थिति में हालांकि सुधार दिख रहा है और उन्होंने नेट्स पर गेंदबाजी भी शुरू कर दी है। मयंक ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह कोच की देखरेख में सीमित रनअप के साथ गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के हवाले से पता चला था कि मयंक नेट्स पर अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं और उनमें मैच की तैयारी दिख रही है। लखनऊ की टीम को अब सेंटर ऑफ एक्लीसेंस से हरी झंडी मिलने का इंतजार है जिससे मयंक टीम से जुड़ सकें। बताया जा रहा है कि मयंक अप्रैल के दूसरे सप्ताह में टीम के साथ जुड़ सकते हैं। 



ये भी पढ़ें: Rohit Sharma: मालदीव से छुट्टियां मनाकर स्वदेश लौटे रोहित, परिवार की फोटो लेने पर हुए नाराज; देखें वीडियो
विज्ञापन

लखनऊ फ्रेंचाइजी को उम्मीद है कि मयंक 11 या 12 अप्रैल को टीम के साथ जुड़ेंगे। अगर मयंक अप्रैल के दूसरे सप्तान में टीम से जुड़े तो इसका मतलब है कि वह पहले सात मैचों में नहीं खेल पाएंगे जिसमें दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबला भी शामिल है। मयंक ने पिछले आईपीएल सीजन 155 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंककर सुर्खियां बटोरी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed