फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rajasthan Royals Captain Sanju Samson has joined squad after finger surgery ahead of IPL 2025 season

IPL 2025: सर्जरी के बाद कप्तान संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स से जुड़े, विकेटकीपिंग करने पर अब भी संशय बरकरार

Tue, 18 Mar 2025 11:00 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 18 Mar 2025 11:00 AM IST
सार

इंग्लैंड के खिलाफ फरवरी में पांचवें टी20 मैच के दौरान सैमसन की जगह जुरेल ने ही विकेटकीपिंग का जिम्मा संभाला था। सैमसन को इस मैच में बल्लेबाजी करते वक्त जोफ्रा आर्चर की गेंद पर अंगुली में चोट लग गई थी।

विज्ञापन
Rajasthan Royals Captain Sanju Samson has joined squad after finger surgery ahead of IPL 2025 season
संजू सैमसन - फोटो : ANI

विस्तार

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन अंगुली की सर्जरी के बाद फ्रेंचाइजी से जुड़ गए हैं। सैमसन बंगलुरू में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब से गुजर रहे थे। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि सैमसन आईपीएल 2025 के दौरान विकेटकीपिंग का जिम्मा संभालेंगे या नहीं। अगर सैमसन इसके लिए फिट नहीं रहे तो राजस्थान के पास ध्रुव जुरेल के रूप में विकेटकीपर के तौर पर एक विकल्प मौजूद है। 
विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ लगी थी चोट 
इंग्लैंड के खिलाफ फरवरी में पांचवें टी20 मैच के दौरान सैमसन की जगह जुरेल ने ही विकेटकीपिंग का जिम्मा संभाला था। सैमसन को इस मैच में बल्लेबाजी करते वक्त जोफ्रा आर्चर की गेंद पर अंगुली में चोट लग गई थी। वहीं, कंधे की चोट से उबरे रियान पराग राजस्थान रॉयल्स के लिए शुरुआत के लिए तैयार हैं। चोट के कारण रियान दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं बन सके थे।

ये भी पढ़ें: Rohit Sharma: मालदीव से छुट्टियां मनाकर स्वदेश लौटे रोहित, परिवार की फोटो लेने पर हुए नाराज; देखें वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

हैदराबाद के खिलाफ होगा पहला मैच
रियान ने रणजी ट्रॉफी के दूसरे चरण से मैदान पर वापसी की थी। उन्होंने सौराष्ट्र के खिलाफ पहली पारी में अर्धशतक लगाया था और 26 ओवर तक गेंदबाजी भी की थी। राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल 2025 में अपने अभियान की शुरुआत 23 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मुकाबले से करेगी। इसके बाद उसका अगला मुकाबला 26 मार्च को गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और 30 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। 

ये भी पढ़ें: IPL 2025: केकेआर, मुंबई, सनराइजर्स के पास संतुलित आक्रमण, विशेषज्ञ गेंदबाजों की भूमिका का फायदा उठाएंगी टीमें
विज्ञापन

आईपीएल 2025 के लिए राजस्थान रॉयल्स की टीम इस प्रकार है...
संजू सैमसन (कप्तान), शुभमन दुबे, शिमरॉन हेत्मायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, नीतीश राणा, कुणाल सिंह राठोर, वैभव सूर्यवंशी, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, अशोक शर्मा, तुषार देशपांडे, फजलहक फारूकी, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका, संदीप शर्मा, महेश तीक्ष्णा, युद्धवीर सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed