फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Lowest all-out totals for PBKS Most wickets against a team in the IPL PBKS vs KKR IPL 2025 stats

PBKS vs KKR: पंजाब किंग्स ने बनाया अपना तीसरा न्यूनतम स्कोर, दूसरी बार केकेआर के खिलाफ हुए ऑलआउट; हर्षित चमके

Tue, 15 Apr 2025 09:42 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 15 Apr 2025 09:42 PM IST
सार

पंजाब ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन केकेआर के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की जिससे पंजाब की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी।

विज्ञापन
Lowest all-out totals for PBKS Most wickets against a team in the IPL PBKS vs KKR IPL 2025 stats
केकेआर बनाम पंजाब किंग्स - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

हर्षित राणा की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से केकेआर ने पंजाब की पारी 15.3 ओवर में 111 रन पर ढेर कर दी। यह पंजाब का आईपीएल में तीसरा न्यूनतम स्कोर है। पंजाब ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन केकेआर के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की जिससे पंजाब की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी।
विज्ञापन

केकेआर ने किया एक बदलाव 
केकेआर ने इस मुकाबले के लिए एक बदलाव किया है और मोईन अली की जगह एनरिच नॉर्त्जे को प्लेइंग-11 में शामिल किया। वहीं, पंजाब के लिए स्टोइनिस इस मैच में नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह जोश इंग्लिस को मौका मिला। इसके अलावा चोटिल लॉकी फर्ग्यूसन की जगह बार्टलेट आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रभसिमरन और प्रियांश आर्या ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई और टीम ने तीन ओवर में ही 30 रन का आंकड़ा पार कर लिया। हालांकि, चौथा ओवर डालने आए हर्षित ने प्रियांश को आउट कर पंजाब को पहला झटका दिया जो 12 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाकर आउट हुए। पंजाब की पारी यहां से लड़खड़ा गई और उसने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। पंजाब के लिए सबसे ज्यादा रन सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने बनाए। प्रभसिमरन सिंह ने 15 गेंदों पर दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 30 रन बनाए।
विज्ञापन

पंजाब किंग्स के आईपीएल में न्यूनतम टोटल
स्कोर बनाम स्थान वर्ष
73 आरपीएस पुणे 2017
88 आरसीबी बेंगलुरु 2015
88 आरसीबी इंदौर 2018
111 केकेआर मुल्लांपुर 2025
115 दिल्ली कैपिटल्स ब्रबोर्न 2022

शशांक-बार्टलेट के बीच दूसरी लंबी साझेदारी 
ये दूसरी बार है जब पंजाब किंग्स की टीम केकेआर के खिलाफ ऑलआउट हुई है। इससे पहले कोलकाता ने 2022 में वानखेड़े में खेले गए मुकाबले में पंजाब को 137 रनों पर ऑलआउट किया था। पंजाब के लिए जेवियर बार्टलेट और शशांक सिंह के बीच नौवें विकेट के लिए 25 गेंदों तक साझेदारी चली जो नौवें या इससे निचले स्थान पर पंजाब के लिए दूसरी लंबी साझेदारी है। इससे पहले, शिखर धवन और मोहित राठी ने पंजाब के लिए 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पांच ओवर में नाबाद 55 रनों की साझेदारी की थी। 

किसी टीम के खिलाफ सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने नरेन
केकेआर के अनुभवी स्पिनर सुनील नरेन आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। नरेन ने पंजाब के खिलाफ 36 विकेट लिए हैं जो किसी भी गेंदबाज की तुलना में सबसे ज्यादा है। नरेन ने इस मामले में उमेश यादव को पीछे छोड़ा जिन्होंने पंजाब के खिलाफ 35 विकेट लिए थे। वहीं, ड्वेन ब्रावो ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 33, मोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 33, युजवेंद्र चहल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 32 और भुवनेश्वर कुमार ने केकेआर के खिलाफ 32 विकेट लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed