फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Loss for Team India in Asian Games, Indian Captain Harmanpreet Kaur may be banned for two matches Bangladesh

एशियन गेम्स में भारी नुकसान: हरमनप्रीत को ये हरकत पड़ी भारी, भारतीय कप्तान पर लग सकता है दो मैचों का प्रतिबंध

Tue, 25 Jul 2023 12:54 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 25 Jul 2023 12:54 AM IST
सार

अगर तीन डिमेरिट मिले तो वित्तीय जुर्माना ही लगेगा और अगर चार डिमेरिट अंक मिले तो हरमनप्रीत एशियाई खेलों के पहले दो मैच नहीं खेल पाएंगी। हरमनप्रीत पर आरोप आईसीसी पैनल के मैच रेफरी अख्तर अहमद ने लगाए हैं जो बांग्लादेश से ही हैं।

विज्ञापन
Loss for Team India in Asian Games, Indian Captain Harmanpreet Kaur may be banned for two matches Bangladesh
हरमनप्रीत कौर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर चीन में होने वाले आगामी एशियाई खेलों के पहले दो मैचों से बाहर हो सकती हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) उन पर बांग्लादेश के खिलाफ टाई रहे तीसरे वनडे मैच में उपकरणों का अपमान और मैच अधिकारियों की सार्वजनिक आलोचना को लेकर कार्रवाई कर सकती है।
विज्ञापन

हरमनप्रीत एल्बीडब्ल्यू आउट करार दी गई थी, लेकिन उनका कहना था कि गेंद ने उनके बल्ले का निचला किनारा छुआ है। गुस्से में उन्होंने पवेलियन लौटने से पहले स्टंप्स गिरा दिए थे। मैच के बाद उन्होंने अंपायरिंग को बेहद खराब बताया था और तंज करते हुए कहा था कि अंपायरों को पुरस्कार समारोह में टीमों के साथ खड़ा होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना अपनी टीम के साथ चली गईं थी और हरमनप्रीत को बेहतर सलीका सीखने को कहा था। सूत्रों के अनुसार आईसीसी विचार कर रही है कि उनको तीन डिमेरिट अंक दिए जाएं या चार। अगर 24 महीने में चार डिमेरिट अंक हो जाते हैं तो खिलाड़ी के एक टेस्ट या दो सीमित ओवरों के मैचों पर रोक लगती है।
विज्ञापन

अगर तीन डिमेरिट मिले तो वित्तीय जुर्माना ही लगेगा और अगर चार डिमेरिट अंक मिले तो हरमनप्रीत एशियाई खेलों के पहले दो मैच नहीं खेल पाएंगी। हरमनप्रीत पर आरोप आईसीसी पैनल के मैच रेफरी अख्तर अहमद ने लगाए हैं जो बांग्लादेश से ही हैं। अगर उन पर दो मैचों का प्रतिबंध लगता है तो एशियन गेम्स के क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में वह नहीं खेलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed