फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LLC Ten-10 Schedule: Tournament starts from 13th February...Final on 22nd February, Groups and Fixtures

LLC Ten-10 का शेड्यूल: 13 फरवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट...22 फरवरी को फाइनल, 12 टीमें तीन ग्रुप में बांटी गईं

Thu, 13 Feb 2025 03:50 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 13 Feb 2025 03:50 PM IST
सार

इस टूर्नामेंट के लिए 12 टीमों को तीन ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप-1 में झांसी, नोएडा, गाजियाबाद और वाराणसी की टीमें हैं। वहीं, ग्रुप-2 में मेरठ, मोरादाबाद, केरासा लखनऊ और डे स्प्रिंग ईगल्स लखनऊ की टीमें हैं। ग्रुप-3 में मथुरा, कानपुर, आगरा और बरेली की टीमें हैं। ग्रुप स्टेज में कुल 18 मैच खेले जाएंगे। ग्रुप स्टेज से छह टीमें बाहर हो जाएंगी, यानी हर ग्रुप में नीचे रहने वाली दो टीम बाहर हो जाएगी।

विज्ञापन
LLC Ten-10 Schedule: Tournament starts from 13th February...Final on 22nd February, Groups and Fixtures
एलएलसी टेन 10 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अमर उजाला और लीजेंड्स लीग क्रिकेट द्वारा आयोजित की जा रही उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी टेनिस बॉल क्रिकेट लीग एलएलसीटेन 10 लीग का रोमांच चरम पर पहुंच गया है। जैसे-जैसे टूर्नामेंट नजदीक आ रहा है, फैंस के बीच इसके शेड्यूल को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। तो हम आपको बता दें कि एलएलसी टेन-10 का शेड्यूल जारी हो चुका है। अमर उजाला आपको इसके हर एक मैच और प्रारूप की जानकारी दे रहा है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 13 फरवरी को होगी, जबकि फाइनल मैच 22 फरवरी को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में कुल मिलाकर 24 मैच खेले जाएंगे। आइए सबसे पहले 12 टीमों के बारे में जानते हैं...
विज्ञापन


LLC टेन-10 की टीमें इस प्रकार हैं
  1. केरासा लखनऊ पैंथर्स
  2. डे-स्प्रिंग ईगल्स लखनऊ
  3. इन्वर्टिस सुपरकिंग्स बरेली
  4. काशी नाइट्स वाराणसी
  5. बैद्यनाथ बुंदेलखंड ब्लास्टर्स झांसी
  6. वेंकटेश्वरा लायंस मुरादाबाद
  7. आईआईएमटी मेरठ इनवेडर्स
  8. नेक्सजेन गाजियाबाद टाइगर्स
  9. स्वीटी ब्रज वॉरियर्स मथुरा
  10. जीएल बजाज सुपर स्ट्राइकर्स नोएडा
  11. जीएल बजाज सुपर चैलेंजर्स आगरा
  12. कानपुर चीफ्स

तीन ग्रुप में बांटी गई हैं 12 टीमें
इस टूर्नामेंट के लिए 12 टीमों को तीन ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप-1 में झांसी, नोएडा, गाजियाबाद और वाराणसी की टीमें हैं। वहीं, ग्रुप-2 में मेरठ, मोरादाबाद, केरासा लखनऊ और डे स्प्रिंग ईगल्स लखनऊ की टीमें हैं। ग्रुप-3 में मथुरा, कानपुर, आगरा और बरेली की टीमें हैं। ग्रुप स्टेज में कुल 18 मैच खेले जाएंगे। ग्रुप स्टेज से छह टीमें बाहर हो जाएंगी, यानी हर ग्रुप में नीचे रहने वाली दो टीम बाहर हो जाएगी। वहीं, हर ग्रुप से शीर्ष-दो में स्थान बनाने वाली टीमें फिर टॉप-3 के लिए मुकाबला करेंगी। यहां से नॉकआउट राउंड की शुरुआत हो जाएगी। टॉप-3 के लिए तीन मुकाबले खेले जाएंगे और इसमें हारने वाली टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगी। 






 
विज्ञापन
विज्ञापन

नॉकआउट राउंड की शुरुआत
टॉप-3 तीन टीमें मिलने के बाद क्वालिफायर-1 और एलिमिनेटर मैच खेले जाएंगे। क्वालिफायर-1 में टॉप-3 वाले मैचों में पहले और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम भिड़ेंगी। क्वालिफायर-1 जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी, जबकि क्वालिफायर-1 में हारने वाली टीम फिर एलिमिनेटर में टॉप-3 में तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम से भिड़ेगी। एलिमिनेटर जीतने वाली टीम का फिर फाइनल में सामना क्वालिफायर-1 जीतने वाली टीम से होगा। टॉप-3 चुने जाने तक हर मैच को जीतने के अंक जुड़ते जाएंगे और फैसला कुल अंकों से होगा। टॉप-तीन राउंड में जीतने वाली टीमों के कुल अंक देखे जाएंगे और सबसे ज्यादा अंक वाली टीम पहले स्थान पर होगी, इसी तरह दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों का फैसला होगा। यानी ग्रुप स्टेज में प्राप्त अंकों को टॉप-तीन वाले मैच के दौरान प्राप्त अंकों से जोड़ा जाएगा और शीर्ष-तीन टीमें तय होंगी।




 
विज्ञापन

चार शिफ्ट्स में होंगे मुकाबले
मैचों के लिए चार शिफ्ट बनाए गए हैं। कुछ मैच सुबह, तो कुछ मैच दोपहर और शाम या फिर रात में खेले जाएंगे। 13 से 22 फरवरी 2025 तक लखनऊ के के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सभी टीमें अपने मेंटर्स और खिलाड़ियों के साथ अंतिम चरण की तैयारियों में जुटी हैं। मैदान से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक इस लीग की चर्चा जोरों पर है। क्रिकेट प्रेमी इस शानदार टूर्नामेंट का रोमांच प्रसार भारती स्पोर्ट्स चैनल वेव्स लाइव पर देख सकेंगे। इतना ही नहीं, इस लीग में सितारों का भी जमावड़ा लगेगा। 21 फरवरी को दिग्गज गायक जावेद अली लाइव परफॉर्म करेंगे, जबकि 22 फरवरी को फाइनल वाले दिन दिग्गज गायक कैलाश खेर अपने बैंड के साथ परफॉर्म करेंगे। उन्होंने भी इस टूर्नामेंट को शुभकामना संदेश भेजा है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by @llcten10


 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by @llcten10




विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed