{"_id":"67ada67bdd5a0563430bda40","slug":"llc-ten-10-from-champion-and-runner-up-team-to-player-of-the-tournament-prize-money-of-llc-ten-10-revealed-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"LLC Ten-10: विजेता टीम से लेकर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट तक, लीग के चैंपियंस पर होगी पैसों की बारिश, यहां जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
LLC Ten-10: विजेता टीम से लेकर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट तक, लीग के चैंपियंस पर होगी पैसों की बारिश, यहां जानें
Thu, 13 Feb 2025 01:31 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 13 Feb 2025 01:31 PM IST
सार
इस टूर्नामेंट की शुरुआत 13 फरवरी को होगी, जबकि फाइनल मैच 22 फरवरी को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में कुल मिलाकर 24 मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
एलएलसी टेन-10
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमर उजाला और लीजेंड्स लीग क्रिकेट की ओर से आयोजित की जा रही एलएलसी टेन-10 लीग का आज से आगाज हो गया। इस लीग के जरिये क्रिकेट का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोलने को तैयार है। गुरुवार को उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक इस लीग का उद्घाटन किया। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के पूर्व गेंदबाज ब्रेट ली और वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज क्रिस गेल मौजूद रहे। वहीं, मशहूर गायक स्वरूप खान ने अपने आवाज से समां बांधा।
इस लीग के जरिये विजेता-उपविजेता टीमों और कुछ स्टार खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश भी होगी। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 13 फरवरी से हो रही है, जबकि फाइनल मैच 22 फरवरी को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में कुल मिलाकर 24 मैच खेले जाएंगे। आइए सबसे पहले 12 टीमों के बारे में जानते हैं...
LLC टेन-10 की टीमें इस प्रकार हैं
खिलाड़ियों को लीग में दिए जाएंगे आकर्षक इनाम
लीग का बड़ा आकर्षण इसमें दी जाने वाली विजेता राशि है जो 10 लाख रुपये है। साथ ही उप विजेता टीम को 5 लाख रुपये मिलेंगे। फाइनल में मैन ऑफ द सीरीज खिलाड़ी को निसान मैग्नाइट कार मिलेगी। लीग के टॉप 9 खिलाड़ियों को एथर इलेक्ट्रिक बाइक इनाम में मिलेगी। लीग के प्रायोजकों द्वारा विशेष पुरस्कार लीग मैचों के रिजल्ट के बाद श्रेष्ठ खिलाड़ियों को प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
जावेद अली और कैलाश खेर देंगे दमदार प्रस्तुति
लीग की शुरुआत में 3 ग्रुप्स में बंटी 4-4 टीमें ग्रुप मैच खेलेंगी। फिर टॉप 3 के मैच होंगे। 21 को 2 सेमीफाइल होंगे जिसमें गायक जावेद अली संगीत का जलवा बिखेरेंगे। 22 फरवरी को फाइनल होगा। मशहूर सिंगर कैलाश खेर फाइनल में प्रस्तुति देंगे। टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण प्रसार भारती के ओटीटी प्लेटफॉर्म वेव्स पर किया जाएगा।

- केरासा लखनऊ पैंथर्स
- डे-स्प्रिंग ईगल्स लखनऊ
- इन्वर्टिस सुपरकिंग्स बरेली
- काशी नाइट्स वाराणसी
- बैद्यनाथ बुंदेलखंड ब्लास्टर्स झांसी
- वेंकटेश्वरा लायंस मुरादाबाद
- आईआईएमटी मेरठ इनवेडर्स
- नेक्सजेन गाजियाबाद टाइगर्स
- स्वीटी ब्रज वॉरियर्स मथुरा
- जीएल बजाज सुपर स्ट्राइकर्स नोएडा
- जीएल बजाज सुपर चैलेंजर्स आगरा
- कानपुर चीफ्स