फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE scorecard and updates of West Indies vs Bangladesh World Cup 2019

बांग्लादेश ने रचा इतिहास, वर्ल्ड कप में पहली बार वेस्टइंडीज को हराया

Mon, 17 Jun 2019 10:58 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 17 Jun 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
LIVE scorecard and updates of West Indies vs Bangladesh World Cup 2019
शाकिब अल हसन - फोटो : सोशल मीडिया

शाकिब अल हसन (124*) और लिटन दास (94*) की बेहतरीन पारियों की बदौलत बांग्लादेश के सोमवार को विश्व कप के 23वें मुकाबले में वेस्टइंडीज को सात विकेट से करारी शिकस्त दी। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 189 रनों की नाबाद साझेदारी हुई। इस जीत के साथ ही बांग्लादेश ने इतिहास रच दिया। विश्व कप में पहली बार बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को हराया है।

विज्ञापन


टॉन्टन में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज ने शाई होप (96), एविन लुईस (70) और शिमरोन हेटमेयर (50) के दम पर निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 321 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश ने 51 गेंदें शेष रहते ही यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। 
विज्ञापन


बांग्लादेश की तरफ से शाकिब ने 99 गेंदों में 16 चौके की मदद से 124 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने 33.6 ओवर में चौके के साथ अपना शतक पूरा किया। यह उनके वन-डे करियर का नौवां शतक है, जबकि मौजूदा विश्व कप में दूसरा। इससे पहले शाकिब ने इंग्लैंड के खिलाफ 121 रन की शतकीय पारी खेली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाकिब ने 83 गेंदों में 13 चौके की मदद से अपनी सेंचुरी पूरी की। इसके अलावा लिटन दास शतक से चूक गए। उन्होंने 43 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। लिटन ने 69 गेंदों में आठ चौके और चार छक्के की मदद से 94 रन की बेहतरीन पारी खेली।

124 रन के साथ ही शाकिब अल हसन सबसे कम मैचों में छह हजार रन और 250 विकेट लेने वाले ऑलराउंडर हो गए। उन्होंने 202 मैच में यह उपलब्धि हासिल की। इससे पहले पाकिस्तान के शाहिद आफरीदी ने ऐसा 294 मैचों में किया था। उसके बाद दक्षिण अफ्रीका के जैक कैलिस (296) और श्रीलंका के सनत जयसूर्या (304) का नंबर है। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांंग्लादेशी टीम ने शानदार शुरुआत की, लेकिन 8.2 ओवर में टीम को सौम्या सरकार (29) के रूप में पहला झटका लगा। आंद्रे रसेल ने उन्हें क्रिस गेल के हाथों कैच आउट कराकर विंडीज टीम को पहली सफलता दिलाई। पहले विकेट के लिए तमीम और सौम्या सरकार के बीच 52 रन की अर्धशतकीय साझेदारी हुई।

इसके बाद बांग्लादेशी टीम को तमीम इकबाल के रूप में बड़ा झटका लगा। वह अर्धशतक बनाने से चूक गए। 17.3 ओवर में वह 48 रन बनाकर रन आउट हो गए। कॉटरेल ने डायरेक्ट थ्रो करके उन्हें पवेलियन भेजा। दूसरे विकेट के लिए तमीम ओर शाकिब के बीच 69 रनों की साझेदारी हुई।18.6 ओवर में विंडीज टीम को मुशफिकुर रहीम (1) के रूप में बड़ी सफलता मिली। ओशाने थॉमस ने उन्हें शाई होप के हाथों  कैच आउट कराकर बांग्लादेश को तीसरा झटका दिया। 

LIVE scorecard and updates of West Indies vs Bangladesh World Cup 2019
बांग्लादेश vs वेस्टइंडीज - फोटो : अमर उजाला

इसके पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज शाई होप (96), एविन लुईस (70) और शिमरोन हेटमेयर (50) के दम पर निर्धारित 50 ओवर्स में 8 विकेट खोकर 321 रन ही बना पाई। एक समय 350 के स्कोर के आसपास जाती नजर आ रही कैरेबियाई टीम आखिरी ओवर्स में लड़खड़ा गई।

आज के मैच में वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। खराब फॉर्म से जूझ रहे क्रिस गेल 13 गेंदे खेलने के बावजूद अपना खाता नहीं खोल पाए। तेज गेंदबाज सैफुद्दीन ने अपनी एक बेहतरीन गेंद पर उन्हें विकेट के पीछे मुश्फिकुर के हाथों लपकवाया। दूसरे विकेट के लिए एविन लुईस (70) और शाई होप (96) के बीच 116 रन की साझेदारी हुई। 

इसके बाद चौथे विकेट के लिए शाई होप ने शिमरोन हेटमेयर के साथ अहम 83 रन जोड़े। बैकफुट में नजर आ रही बांग्लादेशी टीम ने यहां से जोरदार पलटवार किया। 26 गेंदों में ताबड़तोड़ 50 रन बनाने वाले हेटमेयर के आउट होने के बाद होप जरूर एक छोर में खड़े रहे, लेकिन दूसरी ओर से कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं पाया। रसेल तो खाता तक नहीं खोल पाए।

प्लेइंग XI इस प्रकार है

बांग्लादेश:
तमीम इकबाल, सौम्या सरकार, शाकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमदुल्लाह, लिटन दास, मोसाद्देक हुसैन, मेहदी हसन मिराज, मोहम्मद सैफुद्दीन, मशरफे मुर्तजा (कप्तान) मुस्तफिजुर रहमान

वेस्टइंडीज: क्रिस गेल, एविन लुईस, शाई होप (विकेटकीपर), डेरेन ब्रावो, निकोलस पूरन, शिमरोन हेटमेयर, आंद्रे रसेल, जेसन होल्डर (कप्तान), 9 शेल्डन कॉटरेल, ओशेन थॉमस, शैनन गेब्रियल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed