फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE scorecard and latest coverage of India Vs South Africa First Test at Vizag

INDvSA: दूसरे दिन का खेल खत्म, मयंक अग्रवाल के दोहरे शतक से भारत मजबूत

Fri, 04 Oct 2019 08:06 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 04 Oct 2019 08:06 AM IST
विज्ञापन
LIVE scorecard and latest coverage of India Vs South Africa First Test at Vizag
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : अमर उजाला

भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला विशाखापट्टनम के राजशेखर रेड्डी स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने खेल के दूसरे दिन 502/7 पर पहली पारी घोषित की। जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम दूसरे दिन का खेल खत्म होते-होते महज 39 रन पर तीन विकेट खो चुकी है। दो विकेट रवि अश्विन तो एक विकेट रवींद्र जडेजा ने चटकाए। इस तरह मेहमान टीम भारत की पहली पारी के आधार पर अब भी 463 रन से पीछे हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (215) और रोहित शर्मा (176) की ऐतिहासिक पारियों के बाद गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के बूते पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया की पकड़ मजबूत हो चुकी है।

विज्ञापन


इसके पहले गुरुवार को अपने पहले दिन के स्कोर 0/202 से आगे खेलते हुए मयंक अग्रवाल और रोहित शर्मा ने एकबार फिर अफ्रीकी गेंदबाजों को परेशान किया। दोनों की जोड़ी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी का रिकॉर्ड अपने नाम किया। 317 रन की ओपनिंग साझेदारी करते हुए राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग का 11 साल पुराना बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा। सहवाग-गंभीर ने साल 2008 में खेले गए चेन्नई टेस्ट मैच में 268 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप का रिकॉर्ड बनाया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय टीम की पहली पारी

LIVE scorecard and latest coverage of India Vs South Africa First Test at Vizag
मयंक अग्रवाल-रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (215) और रोहित शर्मा (176) के दमदार खेल के बूते भारत ने पहले टेस्ट की पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर 502 रन बनाए। यह 14वां मौका होगा, जब भारतीय टीम ने टेस्ट क्रिकेट में 500+ का स्कोर बनाया हो। 

317 रन के स्कोर पर भारत को पहला झटका लगा। रोहित शर्मा दोहरे शतक से चूक गए और 176 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए। रोहित ने मयंक के साथ पहले विकेट के लिए 317 रन की साझेदारी की। यह भारत के लिए टेस्ट में पहले विकेट के लिए तीसरी सबसे बड़ी और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी है। 

पुजारा 17 गेंदों का सामना कर सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कप्तान विराट कोहली भी 20 रन बनाकर आउट हो गए। नए बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। एक ओर से विकेट गिरते जा रहे थे, लेकिन दूसरा छोर मयंक अग्रवाल संभाले हुए थे। अपनी पहली टेस्ट सेंचुरी को दोहरे शतक में बदलते हुए मयंक अग्रवाल ने जमकर सुर्खियां बटोरी।

जल्द ही 215 रन के स्कोर पर मयंक के रूप में भारत को पांचवां झटका लगा। इस वक्त तक टीम का स्कोर 436 रन हो चुका था। जल्द ही हनुमा विहारी (10) और लंबे समय बाद टीम में वापसी कर रहे ऋधिमान साहा (21) भी चलते बने। यहां से भारतीय कप्तान कोहली मानसिक तौर पर पारी घोषित करने को तैयार हो चुके थे। जैसे ही टीम का स्कोर 500 रन के पार पहुंचा टीम इंडिया ने अपनी पारी घोषित करने का एलान कर दिया। रवींद्र जडेजा (30) और रविचंद्रन अश्विन (1) नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका की ओर से स्पिनर केशव महाराज ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए। वर्नोन फिलेंडर, सेनुरन मुथुसामी और डेन पीट को 1-1 विकेट से संतोष करना पड़ा।

मयंक अग्रवाल का पहला दोहरा शतक

LIVE scorecard and latest coverage of India Vs South Africa First Test at Vizag
मयंक अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

मयंक अग्रवाल ने अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक जड़ा। इस दौरान उन्होंने 22 चौके और 5 छक्के लगाए। भारतीय सरजमीं पर अपना पहला टेस्ट खेल रहे मयंक अग्रवाल ने इससे पहले अपना शतक 204 गेंदों में पूरा किया था, जिसे उन्होंने अपने दोहरे शतक में बदल दिया।

INDvSA: रोहित शर्मा-मयंक अग्रवाल की जोड़ी का एक और कमाल, तोड़ा सहवाग-गंभीर का 15 साल पुराना रिकॉर्ड

पिछले साल दिसंबर में मेलबर्न में टेस्ट डेब्यू करने वाले मयंक का भारतीय सरजमीं पर पहला टेस्ट मैच है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उस मैच में कर्नाटक से आने वाले बल्लेबाज ने शानदार 76 रन की पारी खेली थी। इसके बाद भी उनके बल्ले से अर्धशतक निकले, लेकिन वह उसे शतक में नहीं बदल सके। मयंक अग्रवाल इससे पहले तीन अर्धशतक जड़ चुके हैं। अपने डेब्यू मैच में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 76 रन की पारी खेली थी। वहीं, दूसरे मैच में भी मयंक अग्रवाल 77 रन बनाकर आउट हुए थे।

दोहरे शतक से चूके रोहित

LIVE scorecard and latest coverage of India Vs South Africa First Test at Vizag
रोहित शर्मा - फोटो : social media

भारतीय टीम को पहला झटका 317 रन के स्कोर पर लगा। रोहित शर्मा दोहरे शतक से चूक गए और 176 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए। लंच से ठीक पहले 81वें ओवर की आखिरी गेंद पर महाराज ने दक्षिण अफ्रीकी टीम को पहली सफलता दिलाई। महराज की गेंद को ड्राइव करने के लिए रोहित शर्मा क्रीज से बाहर निकले, लेकिन गेंद ने टर्न से रोहित को छकाया और सीधे विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक के दस्तानों में चली गई और जब तक रोहिक क्रीज में लौटते डीकॉक गिल्लियां बिखेर चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed