अश्विन के 'पंजे' और पुजारा की फिफ्टी से भारत ने कसा शिकंजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली टेस्ट का दूसरा दिन भी फिरकी गेंदबाजों के नाम रहा। फिरकी गेंदबाजों की जोरदार गेंदबाजी और खेल के अंत में पुजारा की जोरदार फिफ्टी के दम पर टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका पर अपना शिकंजा कस लिया है।
लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें।
दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दूसरी पारी में 2 विकेट पर 125 रन बना लिए थे और उसकी कुल बढ़त 142 रनों की हो गई है। स्टंप्स के समय चेतेश्वर पुजारा (63) और कप्तान विराट कोहली (11) खेल रहे थे। जबकि पहली पारी में 0 पर आउट होने वाले शिखर धवन दूसरी पारी में भी खाता नहीं खोल सके। वहीं पहली पारी में फिफ्टी लगाने वाले मुरली विजय (47) खेल खत्म होने से पहले आउट हो गए। मुरली और पुजारा के बीच दूसरे विकेट के लिए 86 रनों की साझेदारी हुई।
इससे पहले अफ्रीकी पारी टी-ब्रेक से पहले आर अश्विन के 5 विकेट के आगे मेहमान टीम की पहली पारी 184 रन पर सिमट गई। भारत को पहली पारी के आधार पर 17 रनों की बढ़त मिली। शुरुआत में ही नो बॉल से जीवनदान पाने के बाद एबी डीविलियर्स ने 63 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। भारत की ओर से आर अश्विन के 5 विकेट के अलावा रवींद्र जडेजा ने 3 और अमित मिश्रा ने 2 विकेट झटके। इसके साथ ही अश्विन ने टेस्ट करियर में अपने 150 विकेट भी पूरे कर लिए। डीविलियर्स का विकेट अमित ने लिया।
पहले डेढ़ घंटे की नाकामी के बाद गेंदबाजों ने किया कमाल
मोहाली में दूसरे दिन का खेल जब शुरू हुआ तो लग रहा था कि भारतीय फिरकी गेंदबाज अफ्रीकी बल्लेबाजों पर शुरुआत से ही दबाव बनाने में कामयाब रहेंगे। लेकिन कल के नाबाद बल्लेबाजों डीन एल्गर और कप्तान हाशिम अमला ने बेहद संयम के साथ दिन के खेल को आगे बढ़ाया। दोनों ने फिरकी आक्रमण का डटकर सामना किया और खेल के पहले डेढ़ घंटे में भारत को सफलता नहीं लेने दिया।
तीसरे विकेट के लिए दोनों ने अर्धशतकीय साझेदारी करते हुए टीम की पारी को आगे बढ़ाया और जोड़ी को आर अश्विन ने तोड़ा। उन्होंने एल्गर को बैकवर्ड प्वाइंट पर रवींद्र जडेजा के हाथों कैच आउट कराया। एल्गर 37 रन बनाकर आउट होने से पहले अमला के साथ 76 रनों की साझेदारी कर डाली। अमला का साथ देने विस्फोटक बल्लेबाज एबी डीविलियर्स क्रीज पर आए। पर यह साझेदारी भी जल्द टूट गई। कैच आउट होने के बाद डीविलियर्स जडेजा की गेंद नो बॉल होने पर अपना विकेट बचाने में सफल रहे।
लेकिन अश्विन ने अमला को 43 रन के निजी स्कोर पर अजीबोगरीब ढंग से स्टंप आउट कराकर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। जीनवदान पाने के बाद डीविलियर्स ने साहसिक बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया और टीम को 150 के पार पहुंचा दिया। हालांकि भारतीय फिरकी गेंदबाजों ने अन्य बल्लेबाजों को खूब परेशान किया और जल्दी-जल्दी पवेलियन भेजते रहे। सिर्फ 3 बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू पाए। डीविलियर्स (63) नौंवें विकेट के रूप में आउट हुए।
अफ्रीकी पारी का पहला और अंतिम विकेट लेने के साथ ही अश्विन ने पारी में 5 विकेट झटक लिए। उन्होंने 13वीं बार टेस्ट में 5 या उससे ज्यादा विकेट झटके। साथ ही वह सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए। अश्विन के अलावा जडेजा ने 3 और अमित मिश्रा ने 2 विकेट हासिल किए। दिन के खेल के दूसरे सत्र में 6 विकेट गिरे।
पहले दिन बड़ी मुश्किल से 200 रन बना पाया था भारत
मोहाली में पहले दिन स्पिनरों का दबदबा रहा। दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज पेसर डेल स्टेन विकेटरहित रहे। शुक्रवार को दूसरे दिन जब एल्गर और अमला दक्षिण अफ्रीकी पारी को आगे बढ़ाने उतरेंगे तो 20 ओवर में कहानी कुछ भी बदलने वाली नहीं है। गेंद पहले सत्र से ही अपना रंग दिखाएगी। तीन स्पिनरों के साथ मैदान में उतरे भारतीय टीम के पास वापसी का बेहतरीन मौका होगा। अश्विन, जडेजा और अमित मिश्रा दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।
टी-20 और वनडे सीरीज गंवाने के बाद टेस्ट सीरीज में वापसी की उम्मीद से उतरे भारतीय टीम के लिए मुरली विजय (75) के अलावा कोई भी बल्लेबाज टिक्कर गंवाने के बाद टेस्ट सीरीज में वापसी की उम्मीद से उतरे भारत के लिये मुरली विजय (75) के अलावा कोई बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका। कोहली के टॉस जीतने के बाद भारत की शुरुआत खराब रही।
इसी मैदान पर 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने पदार्पण मैच में 187 रन बनाने वाले ओपनर शिखर धवन बगैर खाता खोले पवेलियन लौट गए। उस समय स्कोर बोर्ड पर भारत का एक भी रन नहीं टंगा था। इसके बाद मुरली और चेतेश्वर पुजारा ने दूसरे विकेट के लिए 63 रन जोड़े। लेकिन पुजारा 31 रन के अपने निजी स्कोर को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे। ड्रिंक्स के बाद भारत ने अपने दो विकेट चार गेंद के भीतर गंवा दिए। पुजारा के बाद बर्थ डे ब्वॉय कोहली एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हालांकि अजिंक्य रहाणे (15), रवींद्र जडेजा (38) और आर अश्विन (20*) की जूझारू पारी ने भारत के स्कोर को दो सौ के पार पहुंचाया।