{"_id":"57f92c794f1c1b6c5327043f","slug":"live-india-vs-new-zealand-third-test-second-day","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ind vs NZ: भारत के नाम रहा दूसरा दिन, पहली पारी में न्यूजीलैंड 529 रन पीछे ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ind vs NZ: भारत के नाम रहा दूसरा दिन, पहली पारी में न्यूजीलैंड 529 रन पीछे
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 10 Oct 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और न्यूजीलैंड के बीच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे और अंतिम टेस्ट के दूसरे दिन भारत रहाणे और कोहली के बीच हुई 365 रनों की साझेदारी की बदौलत बेहद मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। इसके बाद टीम इंडिया ने पांच विकेट के नुकसान पर 557 बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी। रोहित शर्मा ने 62 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और टीम इंडिया को 550 रनों के पार पहुंचाया। जड़ेजा 17 रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन
इसके बाद बल्लेबाजी के लिए उतरी कीवी टीम ने सधी हुई शुरुआत करते हुए 9 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 28 रन बना लिए हैं। दिन का खेल खत्म होने तक मार्टिन गुप्टल 16 और लैथम 6 रन बनाकर क्रीज पर नाबाद हैं। कीवी टीम अभी 529 रन से पीछे है।
विज्ञापन
चायकाल के समय तक विराट 207 और अंजिंक्य रहाणे ने 161रन बनाकर खेल रहे थे। भारत 3 विकेट पर 457 रन बना चुका था। चायकाल के बाद भारत ने तेजी से विकेट खोए हैं। विराट कोहली 211 रन बनाकर पटेल की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। इसके बाद रहाणे अपना दोहरा शतक पूरा नहीं कर सके। 188 के स्कोर पर रहाणे वाटलिंग को बोल्ट की गेंद पर कैच दे बैठे और अपना दोहरा शतक पूरा नहीं कर सके। विराट और रहाणे के बीच 365 रनों की साझेदारी हुई। यह चौथे विकेट के लिए सबसे बड़ी भारतीय साझेदारी का भारतीय रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन और लक्ष्मण के नाम दर्ज था। इन दोनों ने यह रिकॉर्ड साल 2004 में सिडनी में बनाया था। इस मैच से पहले विराट और रहाणे के बीच 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में 262 रनों की साझेदारी हुई थी।
विज्ञापन
दो दोहरे शतक जड़ने वाले पहले भारतीय कप्तान बने विराट
विराट कोहली ने करियर का दूसरा दोहरा शतक जड़कर नया कीर्तिमान अपने नाम दर्ज कर लिया। विराट दो दोहरे शतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान भी बन गए हैं। विराट ने इससे पहले वेस्टइंडीज में दोहरा शतक बनाया था और विदेश में दोहरा शतक बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान बने थे। इसके बाद इंदौर में विराट ने करियर का दूसरा दोहरा शतक जड़ दिया है। इन दोनों दोहरे शतकों के बीच 9 पारियों के दौरान विराट कोई बड़ा स्कोर नहीं बना सके थे, लेकिन कोलकाता में 45 रन की पारी खेलकर उन्होंने फॉर्म में लौटने के संकेत दे दिए थे।
दोहरे शतक से चूके रहाणे
रहाणे ने अपना नया सर्वश्रेष्ठ 188 रन बनाया और बोल्ट का शिकार बने। रहाणे टेस्ट क्रिकेट में पहली बार 150 रनों के आंकड़े को पार करने में सफल हुए हैं। इससे पहले रहाणे का उच्चतम स्कोर 148 रन था जो उन्होंने 2014में मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाए थे। इससे पहले कोहली ने तीसरी बार टेस्ट क्रिकेट में 150 रनों के आंकड़े को पार किया था। यह रहाणे के टेस्ट करियर का आठवां और घरेलू धरती पर तीसरा टेस्ट शतक है। अपना शतक पूरा करने के लिए रहाणे ने 210 गेंदें खेलीं। अपनी 188 रनों की पारी के दौरान रहाणे ने 381 गेंदे खेलीं और पारी में 18 चौके और 4 छक्के जड़े।
100 ओवर तक भारत नहीं खोया कोई विकेट
कप्तान विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे ने 365 रनों की साझेदारी निभा कर नया रिकॉर्ड कायम किया। 100 ओवर से ज्यादा समय तक दोनों बल्लेबाजों ने कीवी गेंदबाजों को कोई विकेट हासिल नहीं करने दिया। विराट के आउट होने से पहले भारत ने अपना तीसरा विकेट 36वें ओवर में 100 रन पर पुजारा के रूप में खोया था। इसके बाद विराट 211 रन बनाकर 148वें ओवर में आउट हुए। यानी 112 ओवर तक कीवी गेंदबाज विकेट के लिए तरसते रहे।
मैच के पहले दिन दो सेशन में कीवी गेंदबाज हावी रहे थे। भारत पहले सेशन में 75 और दूसरे सेशन में केववल 73 रन बना सका था। इसके बाद विराट और रहाणे ने कीवी गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया और 112 ओवर या कहें तीन सेशन तक भारत का कोई विकेट नहीं गिरने दिया।
भारतीय बल्लेबाजों ने की तेज शुरुआत
पहले दिन के धीमे खेल के बाद विराट और रहाणे ने पहले दिन चाय के बाद भारत को संभालते हुए स्कोर को 3 विकेट पर 267 तक पहुंचाया था। लेकिन तीसरे दिन की शुरुआत भारत ने तेजी से की। दूसरे दिन भारत ने 69.1 ओवर खेलकर 4.19 की औसत से 290 रन बनाए और मैच में मजबूती से वापसी की। लंच तक भारत ने 27 ओवर में 91 रन बनाए और कीवी गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया।
विकेट के लिए तरसे कीवी गेंदबाज
विराट कोहली
- फोटो : getty
पहले दिन भारत की लड़खड़ाती पारी को विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे ने संभालकर तीन विकेट पर 267 रन तक पहुंचाया था,दूसरे दिन कीवी गेंदबाज पहले दिन जैसे प्रभावशाली नहीं दिख रहे हैं। पहले दिन के पहले दो सेशन कीवी टीम के नाम रहे थे। तीसरा सेशन भारत ने अपने नाम करते हुए मैच का रुख अपनी तरफ कर लिया था। लेकिन दूसरे दिन कहानी पूरी तरह बदल गई है। कीवी गेंदबाज कोहली और रहाणे को निगेटिव गेंदबाजी करने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले दो सेशन में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके हैं। पहले दिन सेंटनर, बोल्ट और जीतन पटेल ने एक-एक विकेट हासिल किया था। भारत ने अपना तीसरा विकेट कल चायकाल से पहले 100 के स्कोर पर पुजारा के रूप में खोया था।