{"_id":"e8fcac8313013dc1000ced5eba39aef1","slug":"live-india-vs-new-zealand-second-test-first-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन का खेल खत्म, भारत ने बनाए 100 रन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पहले दिन का खेल खत्म, भारत ने बनाए 100 रन
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 14 Feb 2014 05:21 PM IST
विज्ञापन
भारत के तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर न्यूजीलैंड की पहली पारी 192 रनों पर समेट दी। इशांत शर्मा ने छह और शमी ने चार विकेट लिए।
विज्ञापन
वेलिंगटन में खेले जा रहे मुकाबले के पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दो विकेट के नुकसान पर 100 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड के बनाए 192 स्कोर के जवाब में भारत महज 92 रन पीछे हैं। (लाइव स्कोरकार्ड)
विज्ञापन
स्टंप्स के समय क्रीज पर शिखर धवन (71 रन, 10 चौके और 1 छक्का) और नाइटवॉचमैन इशांत शर्मा (0) खेल रहे थे। धवन और चेतेश्वर पुजारा (19) दोनों के बीच 87 रनों की साझेदारी हुई। शिखर धवन ने चौका लगाकर सीरीज में लगातार दूसरी बार 50 से ज्यादा का स्कोर किया। पहले टेस्ट की दूसरी पारी में धवन ने शतक लगाया था।
विज्ञापन
हालांकि खेल खत्म होने से कुछ देर पहले चेतेश्वर पुजारा (19) को टिम बॉल्ट ने आउट कराया। इससे पहले ओपनर मुरली विजय महज दो रन बनाकर आउट हो गए और उस समय टीम में महज दो रन ही जुड़े थे। उन्हें टिम साउदी ने पवेलियन भेजा।
महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम इंडिया इस सीरीज में 0-1 से पीछे है। इससे पहले भारत ने न्यूजीलैंड से 0-4 से पांच मैचों की वनडे सीरीज भी गंवा दी थी।
न्यूजीलैंच के पीटर फुलटॉन ने 13 रन बनाए, रदरफोर्ड ने 12 रन बनाए। केन विलियम्सन ने सर्वाधिक 47 रन बनाए जबकि पहला टेस्ट मैच खेल रहे टॉम लाथम खाता भी नहीं खोल सके।
कप्तान ब्रेंडन मैकुलम ने आठ रन ही बना सके, कोरी एंडरसन ने 24 जबकि जेम्स वाटलिंग खाता भी नहीं खोल पाए। नीशाम ने 33 रन बनाए।