फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: India vs New Zealand, 2nd test, 3rd day

IndVsNZ: 339 रनों की बढ़त के साथ कोलकाता टेस्ट में जीत की तरफ बढ़ा भारत

Sun, 02 Oct 2016 10:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 02 Oct 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
LIVE: India vs New Zealand, 2nd test, 3rd day
रोहित शर्मा और रिद्धिमान साहा - फोटो : espncricinfo
भारत और न्यूजीलैंड के बीच कोलकाता में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह लड़खड़ा गई। चायकाल तक भारत ने 110 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे। तीसरे दिन के आखिरी सेशन में  रोहित शर्मा और रिद्धिमान साहा ने भारतीय पारी को संभाला और शतकीय साझेदारी निभाते हुए स्कोर को 200 रनों के पार पहुंचा दिया।  208 के स्कोर पर रोहित  82 रन पर सेटनर की गेंद पर विकेटकीपर के हाथों कैच हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए रविंद्र जडेजा ने छक्का जड़ा लेकिन सेंटनर ने उन्हें दोबारा मौका नहीं दिया। एक और छक्का लगाने के प्रयास में जडेजा बाउंड्री पर कैच हो गए। जडेजा ने 3 गेंद पर 6 रन बनाए। 
विज्ञापन

फिलहाल साहा 39 रन पर और भुवनेश्वर कुमार 8 रन बनाकर पिच पर हैं। खराब रोशनी के कारण दिन का खेल जल्दी खत्म कर दिया गया। दूसरी पारी में भारत का कुल स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 226 रन हो गया है। इसके साथ ही भारत की कुल बढ़त 339 रनों की हो गई है।
विज्ञापन


 भारतीय टीम की इस टेस्ट को जीतने की संभावना अब प्रबल हो गई है। क्योंकि चौथी पारी में आज तक कोई टीम इस मैदान पर इतना बड़ा स्कोर नहीं बना सकी है। इससे पहले इस मैदान पर खेले गए 39 टेस्ट मैचों की चौथी पारी में रनों का औसत 200 रन है। आज तक एक बार ही कोई टीम यहां चौथी पारी में 300 से ज्यादा रन बना सकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


LIVE SCORECARD

रोहित शर्मा ने 89 गेंदों मेें इस सीरीज का अपना दूसरा अर्धशतक पूरा किया। रोहित ने अपनी इस पारी में 5 चौके और 2 छक्के लगाए। कानपुर में भी दूसरी पारी में रोहित ने अर्धशतकीय पारी खेली थी। रोहित और साहा की जोड़ी ने सधे हुए अंदाज में बल्लेबाजी की। साहा लगातार रोहित को स्ट्राइक देते रहे और रोहित कमजोर गेंदों पर बेहतरीन शॉट्स खेलकर स्कोर को आगे बढ़ाते रहे। साहा और रोहित शर्मा के बीच 103  रनों की साझेदारी हो गई है। दोनों बल्लेबाजों ने अश्विन के आउट होने के बाद बिना किसी हड़बड़ी के बल्लेबाजी की और धीरे-धीरे रन बनाते रहे।  दोनों ने 167 गेंदों में 103 रनों की साझेदारी हुई। 

लंच के बाद दूसरे सेशन में भारत ने 6 विकेट गंवाए। इनमें से पांच विकेट तेज  गेंदबाजों को हासिल हुए। भारतीय बल्लेबाज पिच पर दोहरे उछाल का सामना नहीं कर पाए। पुजारा अंपायर के गलत निर्णय का शिकार हुए। इस दौरान हेनरी ने 40 रन देकर 3 , बोल्ट ने 2 और सेंटनर ने 3 विकेट हासिल किया। कीवी गेंदबाज ने शॉर्ट पिच गेंदें फेंककर भारतीय बल्लेबाजों को फंसाने की कोशिश की और वे अपने प्रयास में सफल रहे। कप्तान विराट कोहली भी 45 रन बनाकर ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर एलबीडब्ल्यू होकर पवेलियन लौट गए। उस वक्त स्कोर 91 रन था। इसके बाद आर अश्विन भी ज्यादा देर तक टिके नहीं सके और सेंटनर की गेंद पर 5 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू हो गए।  




 

दूसरी पारी में खराब रही टीम इंडिया की शुरुआत

LIVE: India vs New Zealand, 2nd test, 3rd day
न्यूजीलैंड - फोटो : espncricinfo
कीवी टीम को 204 रनों पर ढेर करने के बाद भारतीय पारी की शुरुआत करने शिखर धवन और मुरली विजय उतरे।भारत को पहली पारी में 112 रनों की बढ़त हासिल हुई है। भारत ने लंट तक अपनी दूसरी पारी में  बिना कोई विकेट खोए 12 रन बना लिए थे, लेकिन लंच के बाद पहले ओवर में ही मुरली विजय हेनरी की गेंद पर स्लिप में खड़े गप्टिल को  कैच दे बैठे। विजय ने 7 रन बनाए। भारत ने 12 रन पर ही पहला विकेट गंवा दिया।  भारत ने 7.2 ओवर में 1 विकेट पर 24 रन बने थे, तब हेनरी की एक लेग स्टंप के बाहर जाती गेंद पुजारा के पैड पर लगी और अंपायर ने पुजारा को 4 के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू करार दिया। यह दो ओवर में भारत को लगा दूसरा झटका था।


इसके बाद लय में आते नजर आ रहे शिखर धवन बोल्ट की गेंद पर एलबीडब्लू हो गए। उन्होंने बिना फुटवर्क का इस्तेमाल किए गेंद को खड़े खड़े खेलने की कोशिश की। गेंद सीधे पैड पर लगी और अंपायर ने उंगली उठा दी। शिखर ने 17 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए अजिंक्य रहाणे हेनरी की गेंद को पुल करने के प्रयास में बोल्ट को कैच दे बैठे। रहाणे केवल 1 रन बना सके। 
 

वाटलिंग और जीतन पटेल ने न्यूजीलैंड को पहुंचाया 200 के पार

LIVE: India vs New Zealand, 2nd test, 3rd day
न्यूजीलैंड - फोटो : getty
कोलकाता टेस्ट के तीसरे दिन टीम इंडिया का लक्ष्य न्यूजीलैंड को 200 रनों के भीतर समेट कर बड़ी बढ़त हासिल करना था,तीसरे दिन के शुरुआती दौर में भारत को कोई सफलता हासिल नहीं मिली। जीतन पटेल की बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत और तेजी से 47 रन बनाए और स्कोर को 187 रन तक पहुंचाया। बारिश ने आज भी खेल में थोड़ी देर के लिए व्यवधान डाला लेकिन मैच जल्दी ही शुरू हो गया। भी वाटलिंग (25)और जीतन पटेल (47) रन बनाकर कीवी टीम को संभालने की कोशिश की। दोनों के बीच 60 रनों की साझेदारी हुई।

तेजी से रन बना रहे जीतन अश्विन का शिकार बने और भारत को तीसरे दिन पहली सफलता मिली। इसके बाद वाटलिंग भी शमी की गेंद पर एलबीडल्यू होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद शमी ने वैंगनर को भी एलबीडब्ल्यू कर ववेलियन लौटा दिया। इस तरह पूरी कीवी टीम 53 ओवर खेलकर महज  204 रनों  पर ढेर हो गई। 
भारत को पहली पारी में 112 रनों की बढ़त हासिल हो गई है। जो कि कोलकाता की पिच पर निर्णायक साबित होगी। भारत की ओर से भुवनेश्वर ने 5, शमी  ने 3 और अश्विन जड़ेजा ने 1-1 विकेट हासिल किया।  कीवी टीम की ओर से जीतन पटेल ने सर्वाधिक 47 और रॉस टेलर ने 35 रन बनाए।

पहली पारी में भारत ने बनाए 316 रन

LIVE: India vs New Zealand, 2nd test, 3rd day
अंजिक्य रहाणे - फोटो : PTI
दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड की टीम संकट में दिख रही थी और  128 रन पर उसके 7 विकेट गिर गए थे। भुवनेश्वर ने बेहद शानदार गेंदबाजी करते हुए 33 रन देकर 5 विकेट झटक लिए थे। दूसरे दिन मेहमान टीम की ओर से कप्तान रॉस टेलर ने 36 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली।

दूसरे टेस्ट में उमेश यादव की जगह शामिल हुए भुवनेश्वर कुमार ने टेस्ट मैचों में चौथी बार पांच या उससे ज्यादा विकेट लेने की उपलब्धि हासिल की। मेहमान टीम ने शनिवार को केवल 34 ओवर खेले। चाय से पहले बारिश आ गई थी और उसके बाद गीले मैदान के कारण भी काफी खेल बाधित हुआ। बाद में खराब रोशनी के चलते दूसरे दिन का खेल जल्द खत्म भी घोषित कर दिया गया।

भारत ने पहली पारी में 316 रन बनाए थे और उसकी ओर से कुल 3 अर्धशतक (चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे और रिद्धिमान साहा) लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed