फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE india vs england: 3rd test, 2th day

तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया पर बड़ी हार का संकट

Thu, 31 Jul 2014 09:21 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 31 Jul 2014 09:21 AM IST
विज्ञापन
LIVE india vs england: 3rd test, 2th day
साउथम्पटन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में मेजबान इंग्लैंड ने टीम इंडिया के सामने जीत के लिए 445 रनों का विशाल लक्ष्य रखा लेकिन भारतीय पारी लड़खड़ा गई और उस पर बड़ी हार का संकट मंडरा रहा है।
विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन


चौथे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दूसरी पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 112 रन बना लिए थे। क्रीज पर अजिंक्य रहाणे (18) और रोहित शर्मा (6) खेल रहे थे। टीम इंडिया को हार टालने के लिए मैच के अंतिम दिन 333 रन और बनाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टी-ब्रेक से पहले इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी 4 विकेट पर 205 रन बनाकर घोषित कर दी। कप्तान एलिस्टर कुक 70 रन बनाकर नाबाद रहे। जबकि रवींद्र जडेजा ने 3 विकेट झटके।

इससे पहले भारत की पहली पारी चौथे दिन की सुबह 330 रनों पर खत्म हो गई। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी 7 विकेट पर 569 रनों पर घोषित की थी।

भारतीय पारी में पार्ट टाइम गेंदबाजों ने ढाया कहर

LIVE india vs england: 3rd test, 2th day
टीम इंडिया को तीसरे टेस्ट मैच में बने रहने के ‌लिए शीर्ष क्रम के बल्‍लेबाजों को ठोस और टिकाऊ पारी की जरूरत थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

हालांकि शिखर धवन (37) और मुरली विजय (12) ने सधी हुई शुरुआत के भारत की दूसरी पारी को आगे बढ़ाया लेकिन एक समय टिक जाने के बाद दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से विजय रन आउट हो गए। इन-फॉर्म बल्‍लेबाज का रन आउट होना भारत के लिए अशुभ साबित हुआ और एक के बाद एक करके 4 विकेट गिर गए।

इसके बाद भारत को तगड़ा झटका चेतेश्वर पुजारा के रूप में लगा जो महज 2 रन बनाकर मोइन अली की गेंद पर कैच आउट हो गए।

धवन ने एक छोर संभालते हुए भारत की आस बनाए रखते हुए विराट कोहली के साथ तीसरे विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी की। लेकिन धवन भी 37 रनों के निजी स्कोर पर पार्ट टाइम गेंदबाज जोई रुट की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद कोहली भी चलते बने और 28 रन बनाने के बाद मोइन अली के शिकार बने।

इंग्लैंड ने ‌नहीं कराया भारत को फॉलोआन

LIVE india vs england: 3rd test, 2th day
पहली पारी के आधार पर 239 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल होने के बाद इंग्लैंड ने भारत को फॉलोआन के लिए नहीं बुलाया और दूसरी पारी शुरू कर दी।

मेजबान टीम भारत को जल्द से जल्द बड़ा लक्ष्य देने के मकसद से मैदान पर उतरी। कप्तान एलिस्टर कुक और सैम रॉबसन ने तेजी से रन बनाते हुए दूसरी पारी की शुरुआत की।

हालांकि भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाजी कर रॉबसन (13) को स्लिप में ‌खड़े शिखर धवन के हाथों ‌कैच आउट करा दिया। रॉबसन अब तक सीरीज में कुछ खास नहीं कर सके हैं।

जडेजा ने हासिल की 3 सफलता

LIVE india vs england: 3rd test, 2th day
ओपनर सैम रॉबसन का विकेट गंवाने के बाद पहली पारी में अर्धशतक लगाने वाले कप्‍तान एलिस्टर कुक ने गैरी बैलेंस (38) के साथ इंग्लैंड की दूसरी पारी को आगे बढ़ाया और दूसरे विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी की।

पहली पारी में शानदार शतक लगाने वाले बैलेंस इस बार जल्द आउट हो गए। उनकी पारी का अंत रवींद्र जडेजा ने चेतेश्वर पुजारा के हाथों कैच आउट कराकर किया।

दूसरी ओर, कुक ने दूसरी पारी में भी अर्धशतक जमाकर फॉर्म में लौटने का संकेत दिए। इस बीच इयान बेल (23) को जडेजा ने बोल्ड कर चलता किया।

गेंदबाजी में आलोचना का सामना कर रहे जडेजा ने जोई रुट को भी‌ बोल्ड कर अपनी तीसरी सफलता हासिल की। रुट के आउट होते ही इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी 4 विकेट पर 205 रन बनाकर घोषित कर दी।

हालांकि रुट ने आउट होने से पहले धुंआधार पारी खेली और 41 गेंदों में 56 रन (9 चौके) बनाए। रुट ने कैप्टन कुक के साथ चौथे विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी की। कुक 70 रन बनाकर नाबाद लौटे।

आज एक भी रन नहीं जोड़ सके धोनी

LIVE india vs england: 3rd test, 2th day
इससे पहले चौथे दिन के खेल में भारत को कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से उम्मीदें थी कि वह टीम को फॉलोआन से बचाएंगे, लेकिन खेल के शुरुआती आधे घंटे के अंदर ही भारत की पहली पारी 330 रन पर आउट हो गई।

आज अपने कल के स्कोर में धोनी एक भी रन जोड़े बगैर 50 रन पर आउट हो गए। मोहम्मद शमी (5) के रूप में भारत का अंतिम विकेट गिरा और इसके साथ ही भारतीय पारी का अंत हो गया। आज की दोनों ही सफलता तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने हासिल की।

एंडरसन ने पहली पारी में भारत के 5 बल्‍लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। एंडरसन की घातक गेंदबाजी के कारण भारत पहली पारी के आधार पर 239 रन पीछे रह गया।

भारत की ओर से अजिंक्य रहाणे ने सबसे ज्यादा 54 रन बनाए। जबकि कप्तान धोनी ने 50, विराट कोहली ने 39, मुरली विजय ने 35 और रवींद्र जडेजा ने 31 रनों का योगदान दिया।

पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे बनी हुई है। नॉटिंघम में खेला पहला मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed