फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: India Vs Australia First Test, First day Score Live from Adelaide Test

गेंदबाजों ने कराई भारत की वापसी, झटके 6 विकेट

Tue, 09 Dec 2014 03:44 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 09 Dec 2014 03:44 PM IST
विज्ञापन
LIVE: India Vs Australia First Test, First day Score Live from Adelaide Test
एडिलेड में खेले जा रहे भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच का पहला सत्र जहां भारतीय गेंदबाजों के नाम रहा वहीं दूसरे सत्र में डेविड वॉर्नर का जलवा रहा।
विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें।

एडिलेड में खेले जा रहे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट पर 354 रन बना लिए थे और क्रीज पर स्टीवन स्मिथ (72) और खेल रहे थे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से डेविड वॉर्नर ने तेजी से खेलते हुए 145 रनों की पारी खेली। भारत की लिहाज से अंतिम सत्र काफी अच्छा रहा क्योंकि उसके गेंदबाजों ने इसमें 4 विकेट झटके।
विज्ञापन


तेज गेंदबाज वरुण आरोन और मोहम्मद शमी ने 2-2 विकेट निकाले। ऑस्ट्रेलिया के अंतिम 3 विकेट अंतिम 5 ओवर के अंदर गिरे। वरुण आरोन ने मिचेल मार्श (41) को आउट कर चौथे विकेट के लिए 87 रनों की हो चुकी साझेदारी को तोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
टी-ब्रेक से लौटने पर भारत को जल्द ही सफलता मिल गई। अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे करन शर्मा ने शतकवीर डेविड वॉर्नर को कैच आउट कराया। वॉर्नर ने 163 गेंदों में 145 रनों की पारी खेली। इससे पहले वॉर्नर ने कप्तान माइकल क्लार्क (60) के साथ तीसरे विकेट के लिए 118 रनों की साझेदारी की, लेकिन पीठ का दर्द शुरू हो जाने के कारण क्लार्क रिटायर्ड हर्ट हो गए और उन्हें वापस ड्रेसिंग रूम लौटना पड़ा।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज में डिसीजन रिव्यू सिस्टम (डीआरएस) का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा। भारत हमेशा इस प्रणाली के इस्तेमाल का आलोचक रहा है। कप्तान विराट कोहली ने पुष्टि करते हुए कहा कि जब तक यह प्रणाली 100 फीसदी सटीक नहीं होती, इसे लेकर हमारी सोच नहीं बदलेगी। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के चोटिल होने की वजह से विराट कोहली इस मैच में भारतीय टीम की अगुवाई कर रहे हैं।

लंच से पहले भारत ने झटके थे 2 विकेट

LIVE: India Vs Australia First Test, First day Score Live from Adelaide Test
पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला लेने वाली मेजबान टीम के लिए ओपनरों ने सधी शुरुआत कराई। क्रिस रोजर्स और डेविड वॉर्नर ने पहले विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी की। हालांकि इस साझेदारी में वॉर्नर की आतिशी पारी का कमाल ज्यादा था। ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहले 50 रन 8 ओवर के अंदर ही बना लिए।

आठवें ओवर की पांचवीं गेंद पर तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने रोजर्स को कैच आउट कराया। रोजर्स महज 9 रन ही बना सके। इसके बाद नए बल्‍लेबाज शेन वॉटसन भारत के लिए खतरनाक बनते इससे पहले वरुण आरोन ने उन्हें वापस पवेलियन भेज दिया। वॉटसन 14 रन बनाकर आउट हुए। लंच तक भारत ने 2 विकेट झटक लिए थे और स्कोर था 2 विकेट पर 113 रन।

लंच से लौटने पर वॉर्नर ने कप्तान माइकल क्लार्क के साथ पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 118 रनों की शतकीय साझेदारी भी की। लेकिन इस बीच 60 रन के निजी स्कोर पर खेल रहे क्लार्क के पीठ का दर्द उभर गया और काफी देर तक संभलने का प्रयास करने के बाद जब दर्द ठीक नहीं हुआ तो वापस पवेलियन लौट गए। क्लार्क 60 रन पर रिटायर्ड हर्ट हो गए।

उनकी जगह स्टीवन ‌स्मिथ बल्‍लेबाजी करने क्रीज पर आए।

5 ओवर के अंदर ऑस्ट्रेलिया ने गंवाए 3 विकेट

LIVE: India Vs Australia First Test, First day Score Live from Adelaide Test

कप्तान माइकल क्लार्क (60) के रिटायर्ड हर्ट होने से भारतीय गेंदबाजों के पास यह मौका था कि वह नए बल्‍लेबाज पर दबाव बनाए लेकिन वह ऐसा करने में नाकाम रहे। डेविड वॉर्नर ने स्टीवन ‌स्मिथ के साथ चौथे विकेट के 52 रनों के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। यह जोड़ी टी-ब्रेक तक कायम रही।

लेकिन टी-ब्रेक‌ से लौटने के बाद छठे ओवर में वॉर्नर आउट हो गए। उनका विकेट पहला टेस्‍ट खेल रहे करन शर्मा ने इशांत शर्मा के हाथों कैच आउट कराकर लिया। वॉर्नर 145 रन (19 चौका) बनाकर आउट हुए। वॉर्नर के जाने के बाद ‌स्मिथ ने मिचेल मार्श (41) के साथ चौथे विकेट के लिए 87 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी की। साथ ही उन्होंने अपना अर्धशतक भी पूरा किया।

ऑस्ट्रेलिया एक समय मजबूत स्थिति में दिख रहा था और उसका स्कोर 3 विकेट पर 345 रन था। लेकिन दिन के अंतिम 5 ओवर में उसने 3 विकेट गंवा दिए। वरुण आरोन ने मार्श को 41 रनों के स्कोर पर कैच आउट कराया।

इसके बाद मोहम्मद शमी ने अपने लगातार 2 ओवर में नाथन ल्योन (3) और ब्रैड हैडिन (0) का विकेट चटकाकर टीम इंडिया की मैच में वापसी करा दी। हैडिन का विकेट अंतिम ओवर की दूसरी गेंद पर गिरा और इस विकेट के पतन के साथ ही दिन का खेल खत्म कर दिया गया।

फिल ह्यूज ऑस्ट्रेलिया के 13वें खिलाड़ी

LIVE: India Vs Australia First Test, First day Score Live from Adelaide Test
फिल ह्यूज की मौत के बाद ऑस्ट्रेलिया में पिछले 15 दिन बेहद भावनात्मक उतार-चढ़ाव वाले रहे लेकिन मंगलवार से मेजबान ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच होने वाले पहले टेस्ट मैच से यहां एक बार फिर क्रिकेट पटरी पर लौटने जा रहा है।

25 नवंबर को बाउंसर लगने के बाद हुई युवा बल्लेबाज फिल ह्यूज की मौत से न सिर्फ ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बल्कि पूरा क्रिकेट जगत सकते में था। ऑस्ट्रेलिया की नजर इस टेस्ट में जीत हासिल कर अपने साथी बल्लेबाज को श्रद्धांजलि देने पर होगी। हैमस्ट्रिंग की चोट से उबरकर कप्तान माइकल क्लार्क भी मैदान पर वापसी करने जा रहे हैं। टीम के स्टार ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने कहा कि क्लार्क का पहले टेस्ट मैच में खेलना टीम के लिए अच्छी खबर है और इससे पूरी टीम का मनोबल बढ़ेगा।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने अपने दिवंगत बल्लेबाज फिल ह्यूज को भारत के खिलाफ शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में बतौर 13वां खिलाड़ी शामिल किया है। इस टेस्ट मेें पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ह्यूज की 408 नंबर वाली जर्सी पहनकर खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed