फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: IND Vs ENG 3rd test Mohali day 1

IndVsEng: भारत के नाम रहा मोहाली टेस्ट का पहला दिन

Sat, 26 Nov 2016 11:19 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 26 Nov 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
LIVE: IND Vs ENG 3rd test Mohali day 1
जॉनी बेर्स्टो - फोटो : espncricinfo

भारत और इंग्लैंड के बीच मोहाली में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के पहले दिन भारत ने इंग्लैंड के 8 विकेट चटकाकर प्रारंभिक बढ़त हासिल कर ली है। दिन का खेल खत्म होने तक  इंग्लैंड ने 8 विकेट के नुकसान  268  रन बना लिए है।पहले दिन का खेल खत्म होने तक आदिल राशिद 4 और गैरिथ बैटी 0 रन बनाकर नाबाद  हैं।  दिन का पहला और तीसरा सेशन भारत के नाम रहा तो दूसरा सेशन इंग्लैंड के नाम रहा। इंग्लैंड ने पहले सेशन में 92 रन बनाए लेकिन  4 विकेट गंवाए। दूसरे सेशन में इंग्लैंड ने 112 रन बनाए और केवल एक विकेट गंवाया। इसके बाद तीसरे सेशन में टीम इंडिया ने वापसी की और 3 विकेट हासिल किए। तीसरे सेशन में भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लिश बल्लेबाजों को कवल 63 रन बनाने दिए। 

विज्ञापन

LIVE SCOREBOARD
सुबह इंग्लैंड के कप्तान एलेस्टर कुक ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड की ओर से  एलेस्टर कुक और हसीब हमीद ने पारी की शुरुआत की। इस बार इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। हमीद और कुक की साझेदारी ज्यादा देर तक नहीं चल सकी। 32 के स्कोर पर उमेश यादव ने  इंंग्लैंड को पहला झटका दिया। हमीद 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए रूट अच्छी लय में दिखे लेकिन वह जयंत यादव की एक गेंद को समझ नहीं पाए और एलबीडब्ल्यू होकर पवेलियन लौट गए। तब तक इंग्लैंड 50 रन के आंकड़े को पार कर चुकी थी। 
विज्ञापन


इसके बाद 23 के स्कोर पर अश्विन से जीवनदान पाने वाले कप्तान कुक अश्विन का शिकार बने। अश्विन की गेंद पार 8 साल बाद टीम में वापसी करने वाले पार्थिव पटेल ने लपक लिया। कुक केवल 27 रन बना सके।  इससे पहले अश्विन ने शमी की गेंद पर कुक का आसान सा कैच छोड़ दिया था। कुक के आउट होने के बाद बेयर्स्टो और मोइन अली ने इंग्लैंड की लड़खड़ाती पारी को संभालने की कोशिश की। दोनों की जोड़ी ने 36 रन जोड़े। लेकिन 16 रन बनाने के बाद मोइन अली एक गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर शमी की गेंद पर मुरली विजय को कैच दे बैठे। यह इग्लैंड को लंच से पहले लगा चौथा झटका था। इसके बाद बेर्स्टो और बेन स्ट्रोक्स ने बेहतरीन साझेदारी कर इंग्लिश टीम को संभालने की कोशिश की लेकिन 57 रनों की साझेदारी के बाद बेन स्ट्रोक्स रविंद्र जडेजा की गेंद पर स्टंप हो गए। पार्थिव ने हाथ आए इस मौके को हाथ से नहीं जाने दिया। स्टोक्स ने 29 रन बनाए। जॉनी बैर्स्टो ने शानदार अर्धशतक जड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लंच के बाद दूसरे सेशन में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने संभलकर बल्लेबाजी की। पांचवें विकेट के लिए स्टोक्स और बेर्स्टो के बीच 57 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद बेर्स्टो और जोस बटलर के बीच 59 रनों की साझेदारी हो चुकी है। इस कारण शुरुआती झटकों से उबरकर इंग्लैंड 200 के पार पहुंच गया। लंच के बाद दूसरे सेशन में भारतीय गेंदबाज केवल एक विकेट हासिल कर सके। गेंदबाजों को पिच से किसी तरह की मदद मिलती नहीं दिखाई दी। दूसरे सेशन में 33 ओवर में 113 रन बनाए। और केवल एक विकेट खोया। बेर्स्टो और जोस बटलर की जोड़ी ने इंग्लैंड को संभाला लेकिन लंच के बाद ये जोड़ी ज्यादा देर तक नहीं चल सकी। जडेजा की गेंद पर विराट ने जोस बटलर को लपक लिया। बटलर अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर सके। वह जडेजा का दूसरा शिकार बने। बटलर ने 43 रन बनाए।

लड़खड़ाई इंग्लैंड को किनारे तक पहुंचाने वाले बेर्स्टो 89 रन बनाकर जयंत यादव का शिकार बने। जयंत ने उन्हें एलबीडब्ल्यू कर दिया। बेर्स्टो और क्रिस वोक्स के बीच  7वें विकेट के लिए 45 रनों की साझेदारी हुई। बेर्स्टो के आउट होने के बाद क्रिस वोक्स भी ज्यादा देर तक पिच पर नहीं टिक सके और 25 रन बनाकर उमेश यादव की गेंद पर बोल्ड हो गए। भारत की ओर से रविंद्र जडेजा जयंत और उमेश यादव ने 2-2  जबकि   मोहम्मद शमी और  आर अश्विन ने 1-1 विकेट हासिल किया।

अंततः दिन भारत के नाम रहा। 81 रन पर 4 विकेट लेने के बाद भारतीय गेंदबाज दूसरे सेशन में इंग्लैंड के ज्यादा विकेट हासिल नहीं कर सका। भारत ने पूरे दिन खराब फील्डिंग की और 6-7 कैच छोड़े। इसी वजह से इंग्लैंड पहले दिन 268 रन तक तक पहुंच सका। 

मोहाली टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने  टीम में 3 बदलाव किए, वहीं भारत ने टीम में दो बदलाव किए हैं। पार्थिव पटेल चोटिल रिद्धमान साहा की जगह खेल रहे हैं। वहीं करुण नायर को केएल राहुल की जगह  टीम में शामिल किया गया है यह उनका पदार्पण टेस्ट है। विशाखापट्टनम में पदार्पण करने वाले जयंत यादव पर लगातार दूसरे टेस्ट में कप्तान ने विश्वास जताया। मोहाली के मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड अच्छा रहा है। 1994 में भारत को इस मैदान पर इकलौती हार मिली थी। इसके बाद खेले गए 11 मैचों में से 6 में टीम इंडिया को जीत हासिल हुई जबकि 5 मैच ड्रॉ समाप्त हुए हैं। 


इंग्लैंड: एलेस्टर कुक, हसीब हमीद, जो रूट, मोइन अली, जॉनी बैस्टो,  जोस बटलर, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, गेरेथ बेटी, जेम्स एंडरसन
भारत: मुरली विजय, पार्थिव पटेल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, करुण नायर, रविचंद्रन अश्विन, रविन्द्र जडेजा, जयंत यादव, मोहम्मद शमी, उमेश यादव 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed