फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE first Test, 2nd Day: India Vs West indies

रोहित का शतक, भारत को 120 रन की लीड

Thu, 07 Nov 2013 06:13 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 07 Nov 2013 06:13 PM IST
विज्ञापन
LIVE first Test, 2nd Day: India Vs West indies

कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया की वेस्ट इंडीज के खिलाफ पारी की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने अपने पांच विकेट महज 83 रन पर ही गंवा दिए थे।

विज्ञापन


दूसरे दिन स्टंप्स तक भारत ने 102 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 354 रन बना लिए हैं। क्रीज पर रोहित शर्मा (127) और आर अश्विन (92) खेल रहे है। (कोलकाता टेस्ट- लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें)
विज्ञापन


भारत ने वेस्ट इंडीज के 234 रनों के जवाब में 120 रन की बढ़त हासिल कर ली है। कैरेबियाई टीम की ओर से फिरकी गेंदबाज शिलिंगफोर्ड ने छह में से चार विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले ही टेस्ट में शतक
रोहित अपने पहले ही टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले 14वें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। साथ ही वह ईडन गार्डंस में अपने पहले टेस्ट में शतक लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज भी बने। अश्विन भी इस मैदान पर शतक बनाने की ओर हैं।

rohit sharma
















इससे पहले इसी साल शिखर धवन ने मार्च में भी यह उपलब्धि हासिल की थी। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने पहले टेस्ट में विश्व रिकॉर्ड 187 रनों की पारी खेली थी।
  
रोहित ने अश्विन के साथ अविजित शतकीय साझेदारी (198 रन) निभाई है। रोहित ने इस साझेदारी के दौरान अपने पहले ही टेस्ट मैच में शतक भी जड़ा। रोहित ने इससे पहले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ छठे विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी की।

लंच से पहले 5 विकेट खोए
भारत ने कल के अपने स्कोर बिना किसी नुकसान के 37 रन से आगे खेलना शुरू किया। लेकिन शेन शिलिंगफोर्ड ने दिन के तीसरे ओवर में ही शिखर धवन (23) बोल्ड कर चलता किया।


इसके बाद एक के बाद एक करके विकेट गिरने लगे। ओपनर मुरली विजय (26) भी शिलिंगफोर्ड की गेंद पर आगे बढ़कर खेलने के प्रयास में स्टंप्ड कर दिए गए। विजय को अपना शिकार बनाने के साथ ही शिलिंगफोर्ड ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 50 विकेट भी पूरे कर लिए।

पुजारा ने किया निराश
टीम इंडिया को सबसे बड़ी आस चेतेश्वर पुजारा (17) से थी लेकिन वह भी सस्ते में आउट हो गए। वह शेल्डन कोट्रेल की गेंद पर खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा बैठे।

सचिन तेंदुलकर (10) भी आज बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वह अंपायर के एक गलत फैसले का शिकार बने। वह शिलिंगफोर्ड की गेंद पर पगबाधा हुए।

विराट कोहली मात्र तीन रन बनाने के बाद शिलिंगफोर्ड के चौथे शिकार बने। भारत महज 83 रन पर अपने पांच विकेट गंवाकर संकट में था।

लंच के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी चलते बने। वह 42 रन बनाने के बाद टिनो बेस्ट की गेंद पर कैच आउट हो गए।

पहले दिन चले भारतीय गेंदबाज
ईडन गार्डंस में खेले जा रहे टेस्ट मैच के वेस्टइंडीज ने पहले दिन भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने विंडीज की पूरी टीम 234 रनों पर सिमट गई।

भारत ने सधी शुरुआत करते हुए पहले दिन स्टंप्स तक बिना किसी नुकसान के 37 रन बनाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed