WI Inning
171/10 (19.1 ov)
Akeal Hosein 15(9)*
Shamar Joseph 0 (1)
Innings Break : IND elected to bowl
{"_id":"209c91e010e39571934e89b40e73f1e2","slug":"light-moment-at-4th-odi-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहित की हरकत देख हंसने लगे सभी खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रोहित की हरकत देख हंसने लगे सभी खिलाड़ी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 01 Aug 2013 07:28 PM IST
विज्ञापन
यूं तो मैदान पर हार-जीत की जंग होती है, लेकिन इस दौरान कभी-कभी ऐसे क्षण भी आ जाते हैं कि दोनों टीमों के खिलाड़ियों के लिए स्थिति बड़ी ही नाटकीय हो जाती है।
विज्ञापन
टीम इंडिया इस समय जिम्बाब्वे दौरे पर है और गुरुवार को चौथा वनडे मैच खेल रही थी, जब उसे 145 रन का लक्ष्य मिला।
क्रीज पर रोहित शर्मा और पहला वनडे मैच खेल रहे चेतेश्वर पुजारा डटे हुए थे, हालांकि दोनों बल्लेबाज बेहद धीमी बल्लेबाजी कर रहे थे।
इस बीच, ऐसा वाकया हुआ कि दोनों टीमों के खिलाड़ी हंसने लगे। हुआ यूं कि भारत की पारी का सातवां ओवर फेंका जा रहा था। तेज गेंदबाज ब्रायन विटोरी की स्ट्रेट और गुड लेंग्थ गेंद को आगे बढ़कर हल्के हाथों से रोहित ने खेला लेकिन गेंद वहीं उनके पास ठहर गई।
विज्ञापन
रोहित ने खुद गेंद उठाकर पास खड़े एक क्षेत्ररक्षक को देनी चाहा। लेकिन उन्हें अचानक एहसास हुआ कि वह क्रीज से बाहर खड़े हैं और रन आउट हो सकते हैं। इसलिए वह अपने हाथ में ही गेंद पकड़े रहे और क्रीज के अंदर जाने के बाद क्षेत्ररक्षक को गेंद वापस की।
विज्ञापन
भारतीय बल्लेबाज को ऐसा करते देखा विपक्षी टीम के खिलाड़ी हंसने लगे और खुद रोहित भी अपनी हंसी नहीं रोक सके।