{"_id":"614321bc8ebc3e3ebf36ae71","slug":"liam-livingstone-on-rajasthan-royals-return-i-do-not-mind-being-a-t20-nomad","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट में अब दो रास्ते: राजस्थान रॉयल्स के इस बल्लेबाज ने कहा- टेस्ट क्रिकेट में मौका नहीं मिलता तो खेलें दुनिया भर में लीग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्रिकेट में अब दो रास्ते: राजस्थान रॉयल्स के इस बल्लेबाज ने कहा- टेस्ट क्रिकेट में मौका नहीं मिलता तो खेलें दुनिया भर में लीग
Thu, 16 Sep 2021 04:24 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 16 Sep 2021 04:24 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान रॉयल्स
- फोटो : twitter@rajasthanroyals
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड के बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन का मानना है कि अगर टेस्ट क्रिकेट में खेलने का मौका नहीं मिलता है तो सीमित ओवरों का क्रिकेट खेलते रहें। आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलने वाले इस विदेशी खिलाड़ी का कहना है कि वह सफल टेस्ट करियर चाहते हैं लेकिन उन्हें टी-20 विशेषज्ञ कहलाए जाने से भी गुरेज नहीं है। लिविंगस्टोन ने समाचार एजेंसी पीटीआई के दिए एक इंटरव्यू में बताया, 'आपके पास क्रिकेट में अब दो रास्ते हैं ।टेस्ट क्रिकेट में मौका नहीं मिलने पर भी दुनिया भर में लीग खेल सकते हैं।'
विज्ञापन
टेस्ट क्रिकेट के बारे में मैं अभी नहीं सोच रहा
बता दें कि 28 साल के लिविंगस्टोन बिग बैश लीग और पाकिस्तान सुपर लीग खेल चुके हैं और अब राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के बाकी मैचों में खेलेंगे। उन्होंने कहा, 'अभी मुझे आईपीएल खेलना है, जिसके बाद टी-20 विश्व कप है। टेस्ट क्रिकेट के बारे में मैं अभी नहीं सोच रहा। अगले कुछ महीने में मेरा लक्ष्य आईपीएल और टी-20 विश्व कप है। मैं टेस्ट टीम में जगह पाने के लिए आईपीएल को जरिया नहीं बना रहा हूं।'
विज्ञापन
एशेज टीम में जगह बनाना चाहते हैं लिविंगस्टोन
आईपीएल से ठीक पहले लिविंगस्टोन ने 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट में बर्मिंघम फीनिक्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि वह अपना ब्रांड और प्रशंसक बनाना चाहते हैं । उन्होंने कहा, 'अगले कुछ साल में दुनिया भर में मैं फ्रेंचाइजी आधारित क्रिकेट खेलना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि वह एशेज टीम में जगह बनाने के लिए आईपीएल को जरिया नहीं बना रहे।
विज्ञापन
एशेज सीरीज का बहिष्कार कर सकते हैं इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर्स
वहीं, खबर है कि इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर्स इस साल के आखिर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाली एशेज सीरीज का बहिष्कार कर सकते हैं। दरअसल, ये खिलाड़ी पृथकवास के कड़े नियमों के कारण चार महीने तक होटल के कमरों तक सीमित नहीं रहना चाहते हैं। ईएसपीएन क्रिकइन्फो के रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) अब भी अपने शीर्ष खिलाड़ियों को भेजने पर अड़ा हुआ है और उसने सीरीज स्थगित करने में बारे में नहीं सोचा है। इससे वरिष्ठ खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ नाराज हैं।