{"_id":"5708d9db4f1c1b5311c810c8","slug":"lasith-malinga-may-not-play-this-ipl","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोटिल लसिथ मलिंगा का मुंबई इंडियंस के पास है विकल्प","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चोटिल लसिथ मलिंगा का मुंबई इंडियंस के पास है विकल्प
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 09 Apr 2016 06:04 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गत चैंपियन मुंबई इंडियंस को भले ही अपने चोटिल पेसरों लसिथ मलिंगा की कमी खलेगी जिनका पूरे आईपीएल के नौवें सत्र में खेलना संदिग्ध लग रहा है लेकिन टीम को पूरा भरोसा है कि उनके पास इस श्रीलंकाई गेंदबाज की जगह भरने के लिए कई अन्य सक्षम खिलाड़ी मौजूद हैं।
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच शेन बांड ने कहा, ‘फ्रेंचाइजी के मालिक और मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने टीम मे कुछ तेज गेंदबाजों को शामिल करके अच्छा काम किया है। इसलिए हमारे पास उसका कवर मौजूद हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, अगर वह फिट होता है तो वह निश्चित रूप से हमारी टीम में शामिल हो जाएगा। अगर ऐसा नहीं होता तो हमारे पास उसके लिए अच्छे कवर खिलाड़ी मौजूद हैं।’
विज्ञापन
मलिंगा कम से कम राउंड रोबिन चरण के पहले हिस्से में तो नहीं खेलेंगे। बांड ने कहा, ‘किसी की भी चोट से टीम में कुछ नहीं बदलता। जहां तक आईपीएल की बात है तो टीम में 16 खिलाड़ी होते हैं। इसलिए आप सिर्फ एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं रह सकते।’