फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl 9 match preview: kxip vs mi

पंजाब के खिलाफ जीत बरकरार रखना चाहेगी मुंबई

Fri, 13 May 2016 01:04 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 13 May 2016 01:04 PM IST
विज्ञापन
ipl 9 match preview: kxip vs mi
- फोटो : PTI

गत चैंपियन मुंबई इंडियंस टीम आईपीएल-9 के तहत शुक्रवार को अंक तालिका में सबसे निचले क्रम पर चल रही किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। अपने पिछले मुकाबले में आरसीबी को छह विकेट से हराकर जीत की पटरी पर लौट चुकी मुंबई इस मुकाबले में भी उसी लय को बरकरार रखना चाहेगी।

विज्ञापन


सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शिकस्त झेलने वाली मुंबई ने आरसीबी के खिलाफ जबर्दस्त वापसी की। रोहित शर्मा की अगुआई वाली मुंबई ने अब तक 11 मैच खेले हैं जिनमें से उसे छह में जीत मिली है जबकि पांच मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। 12 अंकों के साथ मुंबई अंक तालिका में चौथे स्थान पर है।
विज्ञापन


वहीं, मौजूदा लीग में अब तक संघर्ष कर रही पंजाब प्लेऑफ से करीब बाहर हो चुकी है। उसने अब तक खेले 10 मैचों में से तीन में जीत दर्ज किए हैं जबकि सात मैचों से उसे हार मिली है। इस लिहाज से इस मुकाबले में मुंबई का पलड़ा भारी है। इस समय रोहित शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। टीम को जब भी उनकी जरूरत पड़ी है रोहित ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। 11 मैचों में 413 रन बनाकर रोहित सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में चौथे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई की बल्लेबाजी को कीरोन पोलार्ड और जोस बटलर गहराई देते हैं। दोनों खिलाड़ी किसी भी अकेले अपने दम पर मैच का पासा पलटने का माद्दा रखते हैं। विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने भी कई मौकों पर शानदार प्रदर्शन किया है। वह विकेट के पीछे अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

गेंदबाजी में पेसर मिशेल मैक्लेनघन और टिम साउदी शुरुआती विकेट झटकने का काम बखूबी कर रहे हैं। अनुभवी स्पिनर हरभजन सिंह के अलावा पेस जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या भी अपनी भूमिका बखूबी निभा रहे हैं। 

बड़े नामों के बावजूद बेहतर नहीं कर पाई पंजाब

ipl 9 match preview: kxip vs mi

किंग्स इलेवन पंजाब टीम बड़े खिलाड़ियों की मौजूदगी में भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है। इस टीम ने खेल के हर विभाग में अब तक लचर प्रदर्शन किया है। देसी से विदेशी खिलाड़ियों ने अब तक निराश किया है।

मुरली विजय के हाथों में कप्तानी की कमान आने के बाद पंजाब ने दो मैचों में जीत दर्ज किए। विजय ने कप्तान बनने के बाद बल्ले से भी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने 10 मैचों में 318 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 89 रन रहा है। पूर्व कप्तान डेविड मिलर और ग्लेन मैक्सवेल की फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed