फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   kuldeep yadav get appreciation from bowling coach bharat arun

कुलदीप यादव के प्रदर्शन से खुश गेंदबाजी कोच बोले, 'बेजोड़ है अपना 'चाइनामैन'

Sun, 06 Jan 2019 04:18 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Sun, 06 Jan 2019 04:18 PM IST
विज्ञापन
kuldeep yadav get appreciation from bowling coach bharat arun
कुलदीप यादव

भारतीय गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने रविवार को कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव की तारीफ करते हुए कहा कि इंग्लैंड दौरे की तुलना में यह चाइनामैन गेंदबाज कहीं बेहतर हुआ है। ऑस्ट्रेलिया में अपने पहले ही टेस्ट में कुलदीप ने 99 रन देकर पांच विकेट चटकाए जिससे ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 300 रन ही बना सकी। फॉलोऑन खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में बिना विकेट खोए छह रन बना लिए हैं।

विज्ञापन


अरुण ने चौथे क्रिकेट टेस्ट के वर्षा से प्रभावित चौथे दिन के खेल के बाद कहा, 'कुलदीप में काफी कौशल है और उसने यह साबित भी किया है। एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में वह काफी सफल रहा और संभवत: एकदिवसीय प्रारूप में वह नंबर एक गेंदबाज है। वह बेजोड़ है क्योंकि दुनिया भर में इस समय बेहद कम चाइनामैन गेंदबाज मौजूद हैं। साथ ही वह गुगली का भी प्रभावी इस्तेमाल करता है।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'इसके अलावा जो चीज उसे और अधिक विशेष बनाती है वह है क्रीज का इस्तेमाल। वह ओवर और राउंड का विकेट गेंदबाजी कर सकता है। वह विकेट के करीब और क्रीज से दूर से भी गेंदबाजी कर सकता है। इससे उसे काफी विविधता मिलती है।' अरुण ने कहा कि मौजूदा टेस्ट में कुलदीप का अच्छा प्रदर्शन इससे बेहतर समय में नहीं हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'इंग्लैंड में जब वह खेला तो उसके लिए मैच काफी अच्छा नहीं रहा लेकिन यह टेस्ट मैच उसे काफी आत्मविश्वास देगा। और साथ ही उसकी आयु और यह देखते हुए कि वह स्पिनर है, मुझे लगता है कि उसके अंदर काफी क्रिकेट बचा है।'

दो स्पिनरों के साथ खेलने के फैसले पर अरुण ने कहा, 'इससे पहले हमने सिडनी में अभ्यास मैच और टी20 मैच भी खेला था। इसलिए हम हालात को जानते थे और साथ ही हमने महसूस किया कि सिडनी में दो स्पिनरों के साथ खेलने की जरूरत है।'

भारत ने मेलबर्न में फॉलोऑन नहीं देने का फैसला किया था लेकिन यहां ऐसा किया जिसके संदर्भ में अरुण ने कहा, 'कल जब ऑस्ट्रेलिया ने 150 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे और मौसम की भविष्यवाणी को ध्यान में रखते हुए, हमने फैसला किया कि अगर हम उन्हें जल्दी आउट करते हैं तो निश्चित तौर पर फॉलोऑन देंगे।'

उन्होंने कहा, 'बल्लेबाजों के नजरिये से निश्चित तौर पर यह खेलने के लिए संभवत: सर्वश्रेष्ठ विकेटों में से एक है। इसलिए हमें पता था कि मैच जीतने के लिए हमें कितने ओवरों की जरूरत होगी। मौसम पहले तीन दिन की तुलना में राहत भरा है और साथ ही हमारे पास 3-1 से जीतने का बेहतरीन मौका है।' ऑस्ट्रेलियाई टीम पांचवें दिन मैच ड्रॉ कराने के इरादे से उतरेगी लेकिन गेंदबाजों ने भारतीय टीम की सीरीज में जीत लगभग तय कर दी है और अरुण ने इसका श्रेय आलराउंड आक्रमण को दिया।

वर्ष 2018-19 के सत्र में विदेशी सरजमीं पर भारतीय गेंदबाजों की प्रगति पर अरुण ने कहा, 'जब हमने शुरुआत की तो दक्षिण अफ्रीका और फिर इंग्लैंड में हमारे पास बेहतरीन मौका था। इंग्लैंड में सीरीज का नतीजा बिल्कुल अलग नजरिया पेश करता है लेकिन मुझे लगता है कि हम इंग्लैंड में जीत के काफी करीब थे। हमने वहां गलतियां की और हमने काफी विचार किया कि हमने कहां गलतियां की।'

उन्होंने कहा, 'जहां तक निचले क्रम के बल्लेबाजों का सवाल है तो हम उन्हें आउट करने को लेकर काफी बेताब थे। इसलिए हमने उन्हें शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों की तरह गेंदबाजी की। हमने यही गलती की।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed