{"_id":"5b39fc6b4f1c1bf36e8baead","slug":"krunal-pandya-selected-for-team-india-this-is-how-wife-pankhuri-sharma-reacts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया में चुने जाते ही भावुक हुए क्रुणाल पांड्या, पत्नी पंखुड़ी ने कुछ यूं बढ़ाया हौसला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया में चुने जाते ही भावुक हुए क्रुणाल पांड्या, पत्नी पंखुड़ी ने कुछ यूं बढ़ाया हौसला
Mon, 02 Jul 2018 05:27 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
Updated Mon, 02 Jul 2018 05:27 PM IST
इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले पहले टी-20 से ठीक पहले वॉशिंगटन सुंदर चोटिल हो गए। यह खबर सुंदर को मायूस कर गई तो किसी खिलाड़ी के लिए खुशखबरी लेकर आई। ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या को वॉशिंगटन सुंदर के स्थान पर इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 टीम में शामिल किया गया।
2 of 5
पहली बार भारतीय क्रिकेट टीम में चुने जाने के बाद क्रुणाल पांड्या सोशल मीडिया पर अपनी खुशी का इजहार करते हुए भावुक हो गए। क्रुणाल ने कहा कि 'वाकई यह गर्व की बात है, मुझे मेरी मेहनत का इनाम मिला जिसे मैं गंवाना नहीं चाहूंगा। इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच को लेकर मैं काफी उत्सुक हूं. उम्मीद है यहां भी मैं अपना पूरा योगदान दूंगा।'
A post shared by Krunal Pandya (@krunalpandya_official) on
3 of 5
क्रुणाल पांड्या के इस पोस्ट पर उनकी पत्नी पंखुरी शर्मा ने जमकर हौसला बढ़ाया। खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने लिखा, 'मुझे हमेशा से पता था कि तुम्हे तुम्हारी मेहनत का इनाम मिलेगा। मुझे तुम पर बहुत गर्व है।'
क्रुणाल के भाई हार्दिक पांड्या पहले से ही टीम इंडिया में खेलते हैं। भारतीय क्रिकेट टीम का अहम हिस्सा बन चुके हार्दिक पांड्या और क्रुणाल आईपीएल में भी साथ-साथ मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हैं। अब अगर पहले टी-20 में उन्हें अंतिम एकादश में जगह मिलती है तो भारत की क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली यह भाईयों की तीसरी जोड़ी होगी।
विज्ञापन
5 of 5
याद दिला दें कि मंगलवार को पहला टी-20 मैच मैनचेस्टर में खेला जाएगा। 3 टी-20 मैच की सीरीज के बाद 3 वनडे फिर 5 टेस्ट मैच की लंबी श्रंखला होगी। शानदार फॉर्म में चल ही इंग्लैंड की टीम ने हाल ही में वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया का 5-0 से सूपड़ा साफ किया है। ऐसे में टीम इंडिया के लिए यह सीरीज बिलकुल भी आसान नहीं होगी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।